लोहरदगा/कैरो: कैरो थाना पुलिस ने शनिवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर संचालित की गई छापामारी में चोरी की मोटरसाइकिल खरीद-फरोख्त गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से चार चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं, जबकि एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। टीम के पहुंचते ही दो संदिग्ध भागने लगे, जिनमें से एक को पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया, जबकि दूसरा अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया।गिरफ्तार युवक की पहचान जसीम अंसारी (उम्र बीस वर्ष), पिता रयुम अंसारी, ग्राम–चरिमा नाथूटोला, थाना–कैरो के रूप में हुई। पूछताछ में जसीम ने स्वीकार किया कि चोरी की मोटरसाइकिलें समसुल अंसारी उर्फ शंभू, सबूत अंसारी उर्फ लंगड़ा (ग्राम चरिमा नाथूटोला, कैरो) तथा फैजल खान, पिता समसुदीन खान (ग्राम घाघरा, थाना बेड़ो, रांची) द्वारा चोरी कर लाई जाती थीं और इन्हें बेचने के लिए उसके पास रखा गया था।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) लोहरदगा श्रीमति श्रद्धा केरकेट्टा के नेतृत्व में, थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी एवं कैरो थाना की टीम ने चरिमा बगीचा के पास छापामारी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।बरामद मोटरसाइकिलें एक टीवीएस अपाची (काला/सफेद)
रजिस्ट्रेशन संख्या जेएच ०1डीई–3514, हीरो पैशन प्रो (काला/नीला) रजिस्ट्रेशन संख्या जेएच ०1बीयू–2544
तीसरा होंडा साइन (काला)
रजिस्ट्रेशन संख्या जेएच10एल- झारखंड१०एल–6082, चौथा
हीरो स्प्लेंडर (काला) रजिस्ट्रेशन संख्या जेएच 01एफ-4435 शामिल है। अभियुक्त जसीम अंसारी चान्हो थाना कांड संख्या 95/2024, धारा 303 (2) बी०एन०एस० के मामले में भी नामजद है। इस घटना के संबंध में कैरो थाना कांड संख्या 66/2025, दिनांक 29.11. 25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। छापामारी टीम में एसडीपीओ श्रीमति श्रद्धा केरकेट्टा, थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी, एसआई अमित कुमार मुर्मू, एएसआई रंजन कुमार सिंह आदि सहित सुरक्षा बल शामिल थे। कैरो पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरी गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Share.
Exit mobile version