गुमला/सिसई:-बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या के विरोध में सोमवार को संपूर्ण सिसई बंद रखा गया। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गांवों से हजारों की संख्या में हिंदू, सरना और सनातनी युवा, महिला और पुरुष शामिल हुए।
रैली सिसई थाना चौक से शुरू होकर थाना रोड होते हुए सिसई चौक तक पहुंची। रैली में शामिल लोगों ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री युनुस खान का पुतला दहन किया और जोरदार नारे लगाए। युवा और महिलाएं हाथों में तख्ती और भगवा झंडा लेकर “दीपू चंद्र दास के हत्यारों को फांसी दो”, “हिंदुओं की हत्या नहीं सहेंगे”, “बांग्लादेश सरकार होश में आओ” जैसे नारे लगा रहे थे।
पुतला दहन के बाद रैली प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर पहुंची, जहां दीपू चंद्र दास की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव को ज्ञापन सौंपकर रैली का समापन किया गया।
सिसई थाना प्रभारी और जिला से आए पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए मुस्तैद रहे। सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात था और ड्रोन कैमरा से रैली पर नजर रखी जा रही थी।
मौके पर रोहित शर्मा, मुकेश श्रीवास्तव डेविड, मनीष बाबू, पंकज कुमार साहु, सुधीर ओहदार, संजय वर्मा, कलेश्वर साहु, सुमित महली, लक्ष्मी यादव, चरवा उरांव, सौरभ ताम्रकर, श्याम किशोर साहू, निरंजन सिंह, मुकेश ताम्रकर सहित हजारों लोग शामिल हुए। इस आयोजन ने चैनपुर–गुमला क्षेत्र में हिंदू समुदाय के आक्रोश और एकजुटता को पूरी तरह प्रदर्शित किया।



