Bokaro news:- बोकारो पुलिस ने पेटरवार थाना क्षेत्र में महिला से 50 हजार रुपये की छिनतई मामला का सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला 8 जुलाई 26 को कोनारबेड़ा निवासी मंजू देवी ने बैंक ऑफ इंडिया, पेटरवार से 50 हजार रुपये निकालने के बाद घर लौटते समय जाराटांड़ व्यापार मंडल भवन के समीप सुनसान स्थान पर बुलेट सवार दो बदमाशों के द्वारा रुपये से भरे पर्स छीनकर भाग जाने का मामला पेटरवार थाना में लिखित आवेदन दि जिसके पश्चात पेटरवार थाना में कांड संख्या 114/26 दर्ज कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेरमो-तेनुघाट के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने सहारजोरी (चंदनकियारी) निवासी दिलीप तिवारी (38) और ब्रजेश कुमार शर्मा (32) को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने महिला से 50 हजार रुपये की छिनतई करने की बात स्वीकार की। साथ ही उन्होंने यह भी कबूल किया कि 9 जून 2026 को पेटरवार गेस्ट हाउस के पास 49 हजार रुपये की लूट की घटना में भी वे शामिल थे। बुलेट मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर JH09BL-8183) नगद 23,000 रुपये बरामद हुए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी दिलीप तिवारी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ बोकारो के विभिन्न थानों के अलावा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के रघुनाथपुर थाना में भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
