Bokaro News: जनता मजदूर सभा का मनसा सिंह गेट पर ठेका मजदूरों के हो रहे शोषण के खिलाफ बुधवार को गेट मीटिंग हुआ । संबोधित करते हुए साधु शरण गोप ने कहा कि बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन की गलत नीतियां ही ठेका मजदूरों , बीएसएल मजदूरों एवं विस्थापितों के शोषण के लिए स्थिति बना रही है । बीएसएल के खिलाफ आगामी 14 दिसंबर के एडीएम पर विराट आम सभा होगा। जिसको संबोधित करेंगे माननीय सांसद श्री ढुलू महतो जी।
उन्होंने कहा कि पॉलिसी बनाने के लिए लंबी संघर्ष की जरूरत है। एत ए व आमसभा में श्रमदान हड़ताल की तिथि की घोषणा किया जाएगा। श्रमदान हड़ताल के दिन मजदूर काम बंद नहीं करेंगे बल्कि अपने ड्यूटी के बाद ओर अतिरिक्त 8 घंटा काम करेंगे अर्थात प्लांट में रुकेंगे। आंदोलन के तरीके में बदलाव का कारण है की हड़ताल की रकम से बीएसएल मजदूर इतने प्रभावित होते हैं कि एक दिन से अधिक हड़ताल की सोच नहीं पाते। वहीं ठेका मजदूरों को हड़ताल पर जाने से मनमानी छटनी का डर सताता है। मजदूरों की यही कमजोरी प्रबंधन को निडर बना दिया है।



