UP News: यूपी के अमरोहा जनपद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम अवतार सिंह के बेटे अश्वनी सिंह ने बीती रात अपने ही घर में लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जब परिवार के सदस्य मेरठ से लौटे, तब घटना का खुलासा हुआ।
हैरानी की बात यह रही कि पड़ोसियों ने गोली चलने की आवाज सुनने से इनकार किया है। वहीं पुलिस का कहना है कि घर में किसी प्रकार की लूटपाट के संकेत नहीं हैं और घटना को हर कोण से जांचा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जो आत्महत्या की पुष्टि या किसी अन्य आशंका को स्पष्ट कर सकती है।
सीए की कर रहा था तैयारी
जानकारी के अनुसार अश्वनी और उसकी बहन अलका सीए की तैयारी कर रहे थे और अमरोहा में ही कोचिंग करते थे। फिलहाल, परिवार पूरी तरह शोक और सदमे में है, और किसी भी बयान देने की स्थिति में नहीं है।



