फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

बोकारो में बिजली चोरी पर BSL का बड़ा एक्शन, अवैध हुकिंग काटकर हजारों मीटर तार जब्त

बोकारो:- बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) ने टाउनशिप में बिजली चोरी (अवैध हुकिंग) के खिलाफ रविवार को बोकारो निवास के निकट और सिटी सेंटर सेक्टर 04 में सख्त अभियान चलाया है. अभियान के तहत अवैध कनेक्शनों को काटा गया. भारी मात्रा में तार जब्त किए गए.

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

बोकारो:- बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) ने टाउनशिप में बिजली चोरी (अवैध हुकिंग) के खिलाफ रविवार को बोकारो निवास के निकट और सिटी सेंटर सेक्टर 04 में सख्त अभियान चलाया है.

अभियान के तहत अवैध कनेक्शनों को काटा गया. भारी मात्रा में तार जब्त किए गए. बीएसएल का नगर प्रशासन (TA) विभाग सेक्टरों, झुग्गी-बस्तियों और दुकानों पर छापेमारी कर रहा है. अभियान के दौरान खंभों से अवैध रूप से डाले गए हजारों मीटर तारों को जब्त किया गया.

अवैध हुकिंग से प्लांट के बिजली विभाग पर भारी दबाव पड़ता है, जिससे कम वोल्टेज की समस्या, शॉर्ट सर्किट और आग लगने का खतरा बना रहता है. प्रबंधन ने आम जनता से बिजली चोरी रोकने में सहयोग करने और अवैध कनेक्शनों की सूचना देने का आग्रह किया है.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram