फॉण्ट कनवर्टर NEW

ओडिशा में दरिंदगी: बदमाशों ने 15 वर्षीय किशोरी को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

India News: ओडिशा के पुरी जिले में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें तीन अज्ञात बदमाशों ने एक 15 वर्षीय किशोरी को जिंदा जला दिया। यह घटना जिले के बयाबर गांव में उस वक्त हुई जब पीड़िता अपनी सहेली के घर जा रही

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: ओडिशा के पुरी जिले में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें तीन अज्ञात बदमाशों ने एक 15 वर्षीय किशोरी को जिंदा जला दिया। यह घटना जिले के बयाबर गांव में उस वक्त हुई जब पीड़िता अपनी सहेली के घर जा रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने रास्ते में घेरकर लड़की पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को पहले नजदीकी अस्पताल और फिर एम्स भुवनेश्वर रेफर किया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना को लेकर राज्यभर में आक्रोश फैल गया है। ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने सोशल मीडिया पर घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़िता के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया है कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है। इस जघन्य अपराध को लेकर महिला संगठनों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram