Koderama News: 45 झारखंड बटालियन एनसीसी, कोडरमा में एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, हज़ारीबाग के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर दीपक गौर का प्रथम आगमन हुआ। बटालियन परिसर पहुंचने पर उनका स्वागत बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल विजय कुमार, सेना मेडल तथा सूबेदार मेजर जी. के. चौधरी ने किया।
आगमन के उपरांत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी के कैडेटों द्वारा ग्रुप कमांडर को भव्य गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इसके पश्चात उन्होंने बटालियन के सभी एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर्स (ANOs), केयर टेकर ऑफिसर्स (CTOs), पीआई स्टाफ, एनसीसी कैडेटों एवं सिविल स्टाफ के साथ संवाद करते हुए उनके कार्यों की सराहना की तथा एनसीसी के उद्देश्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल विजय कुमार, सेना मेडल ने राजकीय पॉलिटेक्निक, कोडरमा के व्याख्याता सह एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट संतोष कुमार द्वारा एनसीसी के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी ग्रुप कमांडर को दी। इस पर ब्रिगेडियर दीपक गौर ने लेफ्टिनेंट संतोष कुमार के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया तथा भविष्य में भी एनसीसी को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान बटालियन में एक टी पार्टी का आयोजन भी किया गया, जिसमें ग्रुप कमांडर ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कैडेटों के साथ आत्मीय संवाद किया। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से भी बातचीत की तथा पीआई स्टाफ एवं एनसीसी कैडेटों का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन, नेतृत्व एवं राष्ट्रसेवा की भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
इसके उपरांत कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल विजय कुमार, सेना मेडल ने ग्रुप कमांडर को बटालियन की गतिविधियों, उपलब्धियों एवं विभिन्न प्रशासनिक एवं प्रशिक्षण संबंधी पहलुओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण (Detailed Battalion Briefing) दिया। कार्यक्रम का समापन हाई टी के साथ हुआ, जिसके पश्चात ग्रुप कमांडर हज़ारीबाग के लिए प्रस्थान कर गए।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट राधिका कुमारी, लेफ्टिनेंट चंदन कुमार, सेकेंड ऑफिसर नवीन चौधरी, सेकेंड ऑफिसर अमलेश कुमार, सेकेंड ऑफिसर अभय नारायण, सेकेंड ऑफिसर रंजीत कुमार, सेकेंड ऑफिसर अनिल कुमार, सेकेंड ऑफिसर ललिता कुमारी एवं सेकेंड ऑफिसर सत्यानंद उपस्थित रहे।
साथ ही सूबेदार आर. एन. हेंब्रम, सूबेदार चंद्रहास, सूबेदार जतरू तिर्की, नायब सूबेदार शशि कुमार, नायब सूबेदार विकास कुमार सिंह, एनसीओ सुधीर मिश्रा, हवलदार अजीत कुमार, हवलदार रीतेश कुमार, हवलदार जगना टोप्पो, बटालियन के प्रधान सहायक राजेश कुमार, सहायक रणधीर कुमार, सहायक सिद्धार्थ कुमार, सहायक दिग्विजय कुमार तथा एलडीसी सोहित कुमार सिंह सहित बटालियन के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।
