Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»बिहार में पुल निर्माण को मिली रफ्तार, अब तक बने 2500 से अधिक ग्रामीण सेतु
Bihar

बिहार में पुल निर्माण को मिली रफ्तार, अब तक बने 2500 से अधिक ग्रामीण सेतु

पुल नहीं, विकास की सीढ़ी है — गांवों में अब हर मौसम में मिल रही आवाजाही, 4,400 से अधिक पुलों को स्वीकृति, 2,500 से ज्यादा सेतु बनकर तैयार; स्कूल, अस्पताल और मंडी की दूरी अब नहीं रही मुश्किल — मंत्री अशोक चौधरी
Faizal HaqueBy Faizal HaqueJuly 24, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bihar News: बिहार में ग्रामीण विकास की रफ्तार अब सड़कों और पुलों के माध्यम से साफ नजर आने लगी है। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी सुधारने के लिए पुल निर्माण को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। खासकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत सबसे अधिक पुलों का निर्माण कार्य पूरा किया गया है।

ग्रामीण कार्य विभाग के अनुसार, बिहार में अब तक 4,415 पुलों की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। इनमें से 3,482 पुलों के लिए अनुबंध (एग्रीमेंट) किया जा चुका है और 2,551 पुलों का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। बाकी 931 पुलों पर काम तेजी से जारी है और उनकी निगरानी लगातार की जा रही है।

PMGSY के तहत 2017 पुल स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 1,954 के लिए एग्रीमेंट पूरा हो चुका है और 1,512 पुल बन चुके हैं। वहीं, 442 पुल निर्माणाधीन हैं।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (MMGSY) के अंतर्गत 433 पुलों को मंजूरी मिली, जिनमें 307 के लिए अनुबंध हो गया है और 164 पुलों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

नाबार्ड की मदद से चल रही राज्य योजना के तहत 1,212 पुलों की मंजूरी मिली, जिनमें से 875 पुलों का निर्माण हो चुका है और 278 पर कार्य जारी है। मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण कार्यक्रम (RRSMY) के तहत 50 पुलों को स्वीकृति मिली है और 16 पर काम शुरू हो चुका है।

मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना (MGSY) के तहत 703 पुलों को स्वीकृति मिली है। इनमें से 52 पर काम शुरू हो चुका है।

“पुल विकास का प्रतीक हैं” — मंत्री अशोक चौधरी

राज्य के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि “पुल सिर्फ कंक्रीट और स्टील का ढांचा नहीं, बल्कि यह ग्रामीण जनता को विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य से जोड़ने का जरिया है।”

उन्होंने बताया कि अब तक 2,500 से अधिक पुलों का निर्माण यह साबित करता है कि सरकार संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता और समयबद्धता के साथ काम कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

रांची में नहीं होगी तेल की किल्लत : प्रशासन ने कहा- ‘पेट्रोल-डीजल का स्टॉक फुल’

May 12, 2026

1 जून से शुरू होगी CEE परीक्षा, रांची सेना भर्ती कार्यालय ने जारी किया शेड्यूल

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.