फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो एसपी की रेड से बेरमो में हड़कंप; थानों का औचक निरीक्षण कर दिए कड़े निर्देश!

Bokaro: पुलिस कप्तान (SP) ने आज बेरमो अनुमंडल के अंतर्गत चन्द्रपुरा, नवाडीह, पेंकनारायणपुर, बीटीपीएस और कथारा OP का औचक निरीक्षण किया। इस औचक कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और कार्यालयी दस्तावेजों

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro: पुलिस कप्तान (SP) ने आज बेरमो अनुमंडल के अंतर्गत चन्द्रपुरा, नवाडीह, पेंकनारायणपुर, बीटीपीएस और कथारा OP का औचक निरीक्षण किया। इस औचक कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और कार्यालयी दस्तावेजों (सीरिस्ता) के रख-रखाव का बारीकी से जायजा लिया।

एसपी ने थानों में लंबित कांडों, वारंट और कुर्की-जब्ती के मामलों की धीमी गति पर असंतोष जताया और इन्हें समय सीमा के भीतर निष्पादित करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता की समस्याओं का समाधान त्वरित और विधिवत होना चाहिए। विशेष रूप से पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन जैसे कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा, पारदर्शिता बढ़ाने के लिए हर थाना में सप्ताह में एक दिन ‘थाना दिवस’ का अनिवार्य आयोजन करने का आदेश दिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram