फॉण्ट कनवर्टर NEW

भारतीय नौसेना को समर्पित विशेष कार्यक्रम में खिल उठा बोकारो पब्लिक स्कूल

Bokaro News: बोकारो पब्लिक स्कूल में बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ नौसेना दिवस (Navy Day) मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय नौसेना के महत्व, उसके पराक्रम और देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में उसकी भूमिका के प्रति छात्रों में जागरूकता

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: बोकारो पब्लिक स्कूल में बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ नौसेना दिवस (Navy Day) मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय नौसेना के महत्व, उसके पराक्रम और देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में उसकी भूमिका के प्रति छात्रों में जागरूकता एवं गर्व की भावना का निर्माण करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या डॉ सुधा शेखर के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने भारतीय नौसेना के गौरवशाली इतिहास और उसके वीर सैनिकों के साहस को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन देश की उन बहादुर नौसैनिकों को समर्पित है, जो समुद्री सीमाओं की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

इसके बाद छात्रों द्वारा तिरंगा ध्वज के सम्मान में एक मनमोहक ग्रुप सॉन्ग प्रस्तुत किया गया। ‘ऐ वतन’ और ‘जन गण मन’ की सामूहिक धुनों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुति के बाद विद्यालय के छात्रों ने नौसेना दिवस के महत्व पर प्रेरणादायक भाषण दिए। अपने भाषणों में उन्होंने भारतीय नौसेना की स्थापना, ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ की ऐतिहासिक जीत और आधुनिक नौसेना की क्षमताओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सबसे रोचक हिस्सा रहा नौसेना दिवस पर आधारित क्विज प्रतियोगिता, जिसमें छात्रों ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। क्विज में भारतीय नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों, प्रमुख अभियानों, नौसैनिक पदों और तकनीकी क्षमताओं से जुड़े प्रश्न शामिल थे।

प्राचार्या डॉ सुधा शेखर ने विजेताओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य केवल ज्ञानवर्धन करना ही नहीं, बल्कि छात्रों में अनुशासन, टीमवर्क और देश के प्रति समर्पण की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने सभी छात्रों, शिक्षकों और सहयोगियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram