Bokaro: रविवार को चीराचास स्थित पांडा मल्टीस्पेशलिटी केयर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन एनपी एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव प्रमोद सिंह और पांडा इंटरनेशनल स्कूल की निदेशक अनीता सिंह ने किया।

इस मौके पर देश और झारखंड के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लगभग 300 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवा एवं परामर्श प्रदान किया। शिविर में शामिल चिकित्सक थे:

  • डॉ जयदेव शर्मा – सामान्य स्वास्थ्य

  • डॉ नेहा – सामान्य स्वास्थ्य

  • डॉ अमृता कुमारी – स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ

  • डॉ भरत कुमार – मधुमेह एवं दमा रोग विशेषज्ञ

  • डॉ एन कुमार – बाल रोग विशेषज्ञ

  • डॉ दीपिका सिंह – नेत्र रोग विशेषज्ञ

  • डॉ सुनील कुमार – हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ

शिविर का मुख्य उद्देश्य गरीब और बुजुर्ग मरीजों को स्वास्थ्य लाभ पहुँचाना था। इस अवसर पर सचिन प्रमोद सिंह ने कहा कि अस्पताल समय-समय पर इस तरह के नि:शुल्क शिविर आयोजित करता रहेगा ताकि गरीब और जरूरतमंद लोग मुफ्त चिकित्सा सेवा का लाभ उठा सकें।

कार्यक्रम में अस्पताल के कर्मचारियों पंकज कुमार, अरुण कुमार, राम चेतन, प्रतिमा, शकुंतला, आरती, गीता, अर्शिया, मीनू, नरसिंहा, मुजाहिद, जाबिर, निशा, तौसीफ, अंशु, सानवी सिंह, कल्याणी, प्रिया, सारिका, रवि कुमार ने भी योगदान देकर शिविर को सफल बनाया।

Share.
Exit mobile version