Bokaro: बोकारो स्टील सिटी, झारखंड स्थित निषाद भवन कार्यालय में निषाद कल्याण समिति की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के पुरुष और महिला समूह ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे परिसर में रंग, उमंग और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

समारोह की शुरुआत पारंपरिक होली गीतों के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ललन कुमार निषाद ने कहा कि होली ऐसा पर्व है, जो समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोने का काम करता है। उन्होंने कहा कि बदलते समय में सामाजिक एकता और सौहार्द की आवश्यकता और भी अधिक बढ़ गई है।

वहीं योगेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह शांति, सद्भाव और मेल-मिलाप का प्रतीक है। इस दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं और नई शुरुआत करते हैं।

समारोह में स्थानीय निषाद परिवारों की सक्रिय भागीदारी रही। होली गीतों पर लोग देर तक झूमते रहे और माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना रहा।

कार्यक्रम में विश्वनाथ चौधरी, प्रभुनाथ चौधरी, राजाराम चौधरी, रघुपति चौधरी, वीरचंद चौधरी, प्रमोद कुमार चौधरी, बीरेंद्र कुमार चौधरी, संजय निषाद, अरुण कुमार, सुजीत कुमार, गौतम चौधरी, अजीत कुमार और रामकिशन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

महिला मंडल की ओर से शालिनी कुमारी, नेहा कुमारी, मनोरमा देवी, सुषमा देवी, विंदा देवी, कंचन देवी, फूलमती देवी, चंचल देवी, रीना देवी, संजू देवी, खुशबू देवी, शोभा देवी, ममता देवी और शिवानी समेत अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समापन पर समाज के लोगों ने एकजुट रहकर सामाजिक विकास की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।

Share.
Exit mobile version