फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो एयरपोर्ट या राजनीति का अड्डा? धर्मवीर सिंह बोले- ‘तारीख नहीं, अब उड़ान चाहिए’

Bokaro: झारखंड के औद्योगिक शहर बोकारो में हवाई सेवा शुरू होने का इंतजार अब आक्रोश में बदलता जा रहा है। राष्ट्र भक्त समाज के केंद्रीय अध्यक्ष और श्री करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बोकारो हवाई अड्डे को लेकर कड़ा रुख अपनाया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro: झारखंड के औद्योगिक शहर बोकारो में हवाई सेवा शुरू होने का इंतजार अब आक्रोश में बदलता जा रहा है। राष्ट्र भक्त समाज के केंद्रीय अध्यक्ष और श्री करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बोकारो हवाई अड्डे को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। दुंदीबाग स्थित जिला कार्यालय में हुई एक अहम बैठक के दौरान उन्होंने दो टूक कहा कि बोकारो हवाई अड्डे को राजनीति का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा।

धर्मवीर सिंह ने सवाल उठाया कि जब जनता के टैक्स के लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से एयरपोर्ट बनकर पूरी तरह तैयार है, तो फिर उड़ान क्यों नहीं शुरू हो रही? उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “बोकारो हवाई अड्डा अब सिर्फ ‘तारीख पर तारीख’ का खेल बनकर रह गया है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि हवाई सेवा शुरू होने से बोकारो के 100 किलोमीटर के दायरे में आने वाले शहरी, ग्रामीण और विस्थापित क्षेत्रों का समग्र विकास होगा। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

बैठक में यह भी चर्चा हुई कि दुंदीबाग बाजार के मीट-मुर्गा दुकानों को हटाया जा चुका है, और बिना पूरे बाजार को उजाड़े भी 50-सीटर विमानों का परिचालन आसानी से शुरू किया जा सकता है। हां, धर्मवीर सिंह ने युवाओं और आम जनता से आह्वान किया कि वे सिर्फ वोट देकर चुप न बैठें, बल्कि अपने संवैधानिक अधिकारों का उपयोग करें। उन्होंने जनता से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और उड्डयन मंत्री को ई-मेल करने और सोशल मीडिया पर टैग कर अपनी मांग उठाने की अपील की। बैठक का संचालन गोपाल सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सुजीत कुमार सिंह ने किया। इस दौरान अखिलेश सिंह, संतोष राज सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram