फॉण्ट कनवर्टर NEW

मतदान केंद्रों पर बीएलओ और बीएलए-2 की बैठक, अनमैप्ड और ASDD मतदाताओं पर चर्चा

रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के दिशा-निर्देश पर आज रांची जिले के सभी मतदान केंद्रों पर ‘चुनावी पाठशाला’ का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बूथ लेवल अधिकारी (BLO), BLA-2 और स्थानीय मतदाता बड़ी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के दिशा-निर्देश पर आज रांची जिले के सभी मतदान केंद्रों पर ‘चुनावी पाठशाला’ का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बूथ लेवल अधिकारी (BLO), BLA-2 और स्थानीय मतदाता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान मुख्य रूप से अनमैप्ड (अचिह्नित) मतदाताओं की सूची से एएसडीडी (ASDD) मतदाताओं की प्रारूप सूची तैयार करने की प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की गई। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और पारदर्शी बनाना है, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदान से वंचित न रहे।

इसके साथ ही, बीएलओ और बीएलए-2 ने मतदाताओं से जुड़े एक महत्वपूर्ण कार्य पर भी विमर्श किया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने जिले के नागरिकों से विशेष अपील की है कि जिन मतदाताओं को भी ‘इन्यूमिरेशन फॉर्म’ (Enumeration Form) प्राप्त हो चुके हैं, वे इसे शीघ्रातिशीघ्र भरकर अपने संबंधित बीएलओ (BLO) को उपलब्ध करा दें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फॉर्म समय पर मिलने से मतदाताओं के डेटा का डिजिटाइजेशन (Digitisation) कार्य बिना किसी देरी के निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सकेगा। चुनाव कार्यालय ने सभी बूथ अधिकारियों को भी इस कार्य में तेजी लाने और प्रारूप सूची को जल्द अंतिम रूप देने का निर्देश दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram