फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बहाने सेना को राजनीति में घसीट रही भाजपा: सुप्रियो

Ranchi News : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सेना के राजनीतिक उपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर जैसे गंभीर सैन्य अभियान के प्रति देश की भावनाएं जुड़ी थीं, लेकिन अब भाजपा

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Ranchi News : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सेना के राजनीतिक उपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर जैसे गंभीर सैन्य अभियान के प्रति देश की भावनाएं जुड़ी थीं, लेकिन अब भाजपा इस अभियान का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

सुप्रियो शुक्रवार को रांची के हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं द्वारा लगातार सेना और रक्षा से जुड़ी संवेदनशील बातों को राजनीति में घसीटा जा रहा है। उन्होंने मध्य प्रदेश के एक मंत्री द्वारा महिला सैनिक पर की गई टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा और राज्य सरकार ने उस मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जो उनके दोहरे चरित्र को दर्शाता है।

इसके अलावा, उन्होंने जम्मू के उधमपुर से भाजपा विधायक द्वारा वायुसेना के अपमान की बात को भी उठाया और कहा कि यह दर्शाता है कि भाजपा के पास न तो अनुशासन है और न ही सम्मान की भावना। इस पर भी पार्टी ने चुप्पी साध रखी है।

झामुमो नेता ने “घर-घर सिंदूर” अभियान पर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह भारतीय परंपरा और महिलाओं के सम्मान के साथ एक क्रूर मजाक है। उन्होंने सवाल उठाया कि कोई पुरुष किसी पराई स्त्री को सिंदूर कैसे दे सकता है? उन्होंने यह भी पूछा कि भाजपा नेता अपने घर की स्त्रियों के सिंदूर को क्यों सार्वजनिक रूप से वितरित कर रहे हैं?

भट्टाचार्य ने असम और उत्तर प्रदेश के भाजपा नेताओं की मुस्लिम समुदाय के खिलाफ की गई टिप्पणियों पर भी नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार धर्म और जाति के आधार पर समाज को बांटने की राजनीति कर रही है और यह देश की एकता के लिए खतरनाक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसे कृत्य नहीं रोके गए, तो यह देश की संवैधानिक व्यवस्था और सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचा सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram