Bokaro : बिनोद बिहारी महतो की 103वीं जयंती पर आजसू पार्टी बोकारो जिला समिति ने हवाई अड्डे स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मौके पर जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि “बिनोद बाबू हमारे आदर्श हैं। उनके संघर्ष और विचार हमेशा समाज को दिशा देते रहेंगे। उनके सम्मान में बोकारो हवाई अड्डे का नाम बिनोद बिहारी महतो के नाम पर किया जाना चाहिए।”
इस अवसर पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष अशोक महतो, जिला सचिव बंकू बिहारी सिंह, मिथिलेश महतो, राजेश बोराल, अर्जुन महतो, जय प्रकाश महतो, ओमनाथ ओझा, नवीन सिंह, गौतम लाहा आदि उपस्थित थे।




