Jamshedpur news : टेल्को थाना क्षेत्र स्थित टीआरएफ कॉलोनी में सोमवार को बाइक चोरी की एक कोशिश को सुरक्षा गार्ड की सतर्कता ने नाकाम कर दिया। कॉलोनी निवासी विवेक पांडे की बाइक को निशाना बनाकर दो युवक उसे चोरी करने पहुंचे थे, लेकिन समय रहते उनकी हरकत पकड़ में आ गई।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक चोरी की नीयत से बाइक के पास पहुंचे और उसे लेकर भागने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान वहां ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा गार्ड की नजर उन पर पड़ गई। गार्ड ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए दोनों को पकड़ने की कोशिश की। हालांकि इस दौरान एक युवक मौके से फरार हो गया, लेकिन दूसरे को गार्ड और स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया गया।

पकड़े गए युवक की पहचान राहुल कामत के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में गुस्सा फैल गया और उन्होंने आरोपी की पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और फरार साथी की तलाश भी जारी है।

Share.
Exit mobile version