फॉण्ट कनवर्टर NEW

गिरिडीह में सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

पचंबा थाना क्षेत्र के कल्याणडीह में देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

अपनी भाषा में पढ़ें

गिरिडीह: पचंबा थाना क्षेत्र के कल्याणडीह में देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पनेयडीह निवासी सौरभ साहू और कुलदीप साहू किसी काम से गिरिडीह गए थे। देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कल्याणडीह के पास उनकी बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सौरभ साहू को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कुलदीप साहू गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल कुलदीप को इलाज के लिए सदर अस्पताल, गिरिडीह भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक को जब्त कर लिया है। ट्रक चालक की भूमिका और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram