फॉण्ट कनवर्टर NEW

अभी नहीं आए खाते में 10 हजार? ..जानें किस दिन मिलेगा बिहार सरकार से पैसा!

Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के ठीक पहले मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 75 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का बड़ा ऐलान हुआ। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने DBT के माध्यम से कुल

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के ठीक पहले मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 75 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का बड़ा ऐलान हुआ। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने DBT के माध्यम से कुल 7500 करोड़ रुपये की राशि जारी की। इससे कोरोना काल के बाद आर्थिक संकट से जूझ रही महिलाओं को बड़ा राहत पैकेज मिला है।

75 लाख महिलाओं को आर्थिक सहायता, 3 अक्टूबर तक सभी को मिलेंगे पैसे

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, जिन महिलाओं को अभी राशि नहीं मिली है, उनके खातों में 3 अक्टूबर 2025 तक पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। राज्य सरकार ने निर्देश दिया है कि हर जरूरतमंद महिला तक यह आर्थिक मदद पहुंचे, ताकि वे रोजगार की दिशा में सकारात्मक पहल कर सकें।

आत्मनिर्भरता की राह पर बड़ी पहल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वाबलंबी और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जो महिला इस रकम का सही इस्तेमाल कर स्वरोजगार या अपना कारोबार शुरू करेगी, उसे भविष्य में दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। इससे महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय खोल सकेंगी या मौजूदा बिजनेस को विस्तार दे पाएंगी।

केंद्र और राज्य मिलकर महिला सशक्तिकरण

योजना के औपचारिक शुभारंभ के मौके पर प्रधानमंत्री ने भी राज्य सरकार के प्रयास की सराहना की। उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिये आर्थिक मदद को देश की ताकत बताया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी केंद्र-राज्य के साझा प्रयास की अहमियत पर बल दिया।

महिलाओं के अधिकार और आत्मविश्वास को बढ़ावा

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने महिलाओं से अपील की कि वे इस रकम का उपयोग स्वरोजगार, स्वयं सहायता समूह में निवेश और परिवार के आर्थिक स्तर को ऊपर उठाने में करें। सरकार का मानना है कि आर्थिक मदद के साथ प्रशिक्षण व परामर्श देकर महिलाएं सशक्त और आत्मविश्वासी बनेंगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram