फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिहार वोटर लिस्ट अपडेट: मृत और डुप्लिकेट मतदाता हटाए जांएगे, पढ़ें पूरी डिटेल

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग 1 अगस्त 2025 को राज्यभर में मतदाता सूची का प्रारूप (ड्राफ्ट) प्रकाशित करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में मौजूद त्रुटियों को सुधारना और अद्यतन करना है। यह प्रारूप अस्थायी

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग 1 अगस्त 2025 को राज्यभर में मतदाता सूची का प्रारूप (ड्राफ्ट) प्रकाशित करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में मौजूद त्रुटियों को सुधारना और अद्यतन करना है। यह प्रारूप अस्थायी होगा, जिसमें लोग अपने नाम की जांच कर सकेंगे और यदि कोई गलती है तो उस पर दावा या आपत्ति दर्ज कर सकेंगे।

चुनाव आयोग ने इस बार विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत बड़े स्तर पर आंकड़ों की छंटनी की है। राज्य के कुल 7.89 करोड़ मतदाताओं में से 7.24 करोड़ लोगों ने गणना फॉर्म भरकर अपडेट कराए। इनमें से 5.7 करोड़ मतदाताओं ने अपने मोबाइल नंबर भी दर्ज किए, जिन पर पुष्टि संदेश भेजे गए।

जांच के दौरान आयोग ने 22 लाख मृत मतदाताओं के नाम हटाए हैं, जबकि 7 लाख डुप्लिकेट वोटरों और 35 लाख प्रवासी या गलत पते वाले नामों को भी सूची से बाहर किया गया है। इससे मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

20 जुलाई को यह ड्राफ्ट सूची 12 प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ साझा की गई थी। अब 1 अगस्त को यह आम जनता के लिए भी उपलब्ध होगी। लोग nvsp.in या मतदाता सेवा पोर्टल पर जाकर अपने नाम की जांच कर सकते हैं।

यदि किसी का नाम सूची में नहीं है या उसमें कोई त्रुटि है, तो वे 2 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। यह प्रक्रिया राज्य भर में सभी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, नगर परिषद, नगर निगम अंचल कार्यालय और निर्वाचन आयोग द्वारा लगाए गए विशेष कैंप में चलेगी। ये सभी केंद्र सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रविवार और छुट्टियों सहित खुले रहेंगे।

यह ड्राफ्ट मतदाता सूची विधानसभा चुनाव से पहले सही और अद्यतन जानकारी सुनिश्चित करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आयोग का प्रयास है कि कोई भी योग्य मतदाता वोट देने के अधिकार से वंचित न रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram