फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिहार के स्कूल में पढ़ाई छोड़ मछली भोज, वीडियो वायरल होते ही बवाल

Patna News: बिहार के शेखपुरा जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। यह मामला घाटकुसुंभा प्रखंड के पानापुर गांव स्थित उत्क्रमित हाई स्कूल का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna News: बिहार के शेखपुरा जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। यह मामला घाटकुसुंभा प्रखंड के पानापुर गांव स्थित उत्क्रमित हाई स्कूल का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूल का क्लासरूम पढ़ाई के बजाय रेस्टोरेंट या किचन की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। वीडियो में शिक्षक क्लासरूम के अंदर मछली पार्टी करते नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ बच्चे बर्तन धोते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस खबर को भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर में ‘वसूलीबाज’ गुरुजी! अवैध उगाही का वीडियो वायरल, DEO का एक्शन

वीडियो सामने आने के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि आखिर बच्चों को शिक्षा के लिए स्कूल भेजा जा रहा है या उनसे दूसरे काम करवाए जा रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही प्रखंड प्रमुख तारिक अनवर स्कूल पहुंचे और प्रधानाध्यापक मनोज कुमार तथा शिक्षक पंकज कुमार से पूछताछ की। इस दौरान बातचीत बहस में बदल गई। आरोप है कि शिक्षकों ने प्रखंड प्रमुख से तीखी नोकझोंक की और एफआईआर की धमकी तक दे दी। इस पूरी झड़प का एक अलग वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

मामले के तूल पकड़ने के बाद शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या पढ़ाई के समय इस तरह की गतिविधियां हो रही थीं। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की बात कही गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram