फॉण्ट कनवर्टर NEW

नीतीश कैबिनेट की 20 हजार से अधिक योजनाएं जो बिहार में विकास को नई दिशा देंगी?

Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को 11,921 करोड़ रुपए की लागत से 20,658 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन योजनाओं में जनसुविधा और विकास संबंधी विभिन्न क्षेत्र शामिल हैं जो राज्य की समग्र प्रगति में अहम भूमिका निभाएंगी। जनसुविधा और

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को 11,921 करोड़ रुपए की लागत से 20,658 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन योजनाओं में जनसुविधा और विकास संबंधी विभिन्न क्षेत्र शामिल हैं जो राज्य की समग्र प्रगति में अहम भूमिका निभाएंगी।

जनसुविधा और विकास के लिए 7,805 करोड़ की लागत से 16,065 योजनाओं का शिलान्यास हुआ, जबकि 4,116 करोड़ रुपए की लागत वाली 4,593 परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। मुख्य रूप से ये योजनाएं शिक्षा, पशु-पालन, मत्स्य संसाधन, समाज कल्याण, परिवहन, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, खेल, श्रम संसाधन, राजस्व और भूमि सुधार, कला-संस्कृति, युवा एवं आपदा प्रबंधन विभागों से संबंधित हैं।

भवन निर्माण विभाग और राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के अंतर्गत 997 करोड़ रुपये की लागत से 97 भवन निर्माण योजनाओं का शिलान्यास और 2,467 करोड़ रुपए की लागत से 137 परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ।

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की ओर से टोल क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति और बहुग्राम जलापूर्ति योजनाओं के तहत 5,190 करोड़ की लागत वाली 15,670 योजनाओं का शिलान्यास एवं 1,377 करोड़ की लागत से 4,312 परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न जिलों में क्रिटिकल केयर ब्लॉक, अनुमंडलीय अस्पताल, औषधि भंडार गृह एवं स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से संबंधित 1,121 करोड़ रुपए की लागत से 281 योजनाओं का शिलान्यास और 272 करोड़ रुपए की लागत से 144 परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया।

पर्यटन विभाग ने 497 करोड़ की लागत से पर्यटन विकास संबंधित 17 योजनाओं का शिलान्यास किया। लघु जल संसाधन विभाग के तहत मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना के 13,716 लाभार्थियों को 81 करोड़ 29 लाख रुपए का डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया गया।

सरकारी अधिकारियों और मंत्रियों की मौजूदगी

कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने सीएम नीतीश कुमार का हरित पौधा देकर स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष सुमन, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अन्य विभाग के मंत्री एवं अधिकारी जुड़े।

मुख्यमंत्री का संदेश और योजनाओं का महत्व

सीएम नीतीश कुमार ने सभी संबद्ध विभागों को बधाई दी और कहा कि यह योजनाएं बिहार के विकास को नई गति देंगी। इन योजनाओं का लाभ सीधे जनता को मिलेगा और उनकी जीवन-शैली में सुधार होगा।

यह व्यापक योजनाएं बिहार के सभी हिस्सों में विकास के नए अध्याय का महत्वपूर्ण आधार हैं, जो आज के शिलान्यास और उद्घाटन से साकार होंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram