फॉण्ट कनवर्टर NEW

पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हुए नालंदा के बीएसएफ जवान सिकंदर राउत

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले के उतरथु गांव के रहने वाले बीएसएफ जवान सिकंदर राउत जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हो गए। इस दुखद समाचार से पूरे गांव में मातम फैल गया है। सिकंदर राउत कुछ माह पहले तक झारखंड

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले के उतरथु गांव के रहने वाले बीएसएफ जवान सिकंदर राउत जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हो गए। इस दुखद समाचार से पूरे गांव में मातम फैल गया है। सिकंदर राउत कुछ माह पहले तक झारखंड के रांची में पदस्थापित थे। भारत-पाक सीमा पर तनाव बढ़ने के बाद उन्हें कुपवाड़ा सेक्टर में तैनात किया गया था। ड्यूटी के दौरान एक आतंकी मुठभेड़ में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उन्होंने वीरगति प्राप्त की।

शहादत की सूचना परिवार को मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से मिली, जिसे सुनते ही उनकी पत्नी और परिजन सदमे में आ गए। सिकंदर के चचेरे भाई रामरतन राउत ने बताया कि वे बचपन से ही देश सेवा का सपना देखते थे और अपने कर्तव्य के प्रति बेहद समर्पित थे।

सिकंदर दो भाइयों में छोटे थे और पूरे परिवार के दुलारे थे। उनकी शादी 10 वर्ष पूर्व हुई थी और उनके दो बेटे हैं—एक 8 वर्ष का और दूसरा 4 वर्ष का। पुलिस अधीक्षक और स्थानीय प्रशासन ने अभी तक औपचारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, वे शहीद हो चुके हैं। शहीद जवान का पार्थिव शरीर 15 मई को गांव लाया जाएगा, जहां उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। सेना और प्रशासनिक अधिकारी भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram