फॉण्ट कनवर्टर NEW

सीएम सम्राट चौधरी के हाथों सम्मान पाकर गदगद हुए बिहार के ये होनहार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित समारोह के दौरान वर्ष 2026 की इंटर और मैट्रिक परीक्षा के 168 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और लैपटॉप के लिए आर्थिक सहायता दी।

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: मेधावी और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान करना सरकार की एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 168 मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार, 9 सितंबर को सम्मानित किया। सम्मान समारोह का आयोजन पटना के ‘नेक संवाद’ में किया गया, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने छात्राओं के साथ बैठकर लंच किया और उनसे बातचीत की।

मेधावी विद्यार्थियों की सफलता की कहानियां

अनामिका, लखीसराय
सत्यम कुमार, दरभंगा

लखीसराय की रहने वाली अनामिका ने वर्ष 2024 की मैट्रिक परीक्षा में तीसरा और वर्ष 2026 में साइंस विषय से बारहवीं में छठा रैंक हासिल किया। अनामिका बताती हैं कि मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने और लैपटॉप खरीदने के लिए अतिरिक्त राशि मिलने से उनका मनोबल काफी बढ़ा है। वहीं, दरभंगा के सत्यम कुमार ने बारहवीं की परीक्षा में चौथा रैंक हासिल किया और वर्तमान में नागपुर से बीएड कर रहे हैं। समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश सुमन ने मैट्रिक परीक्षा में प्रथम रैंक हासिल कर अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

पुरस्कार राशि और लैपटॉप के लिए आर्थिक सहायता

इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए आकर्षक पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। प्रथम स्थान वाले को 2 लाख, द्वितीय को 1.5 लाख और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1 लाख रुपये दिए गए। इसके अलावा इंटरमीडिएट में चतुर्थ और पंचम स्थान वालों को 30-30 हजार और मैट्रिक में चतुर्थ से दशम स्थान तक 20-20 हजार रुपये मिले। सभी पुरस्कृत विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 51 हजार रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी दी जा रही है।

मुख्यमंत्री का संबोधन और भविष्य की योजनाएं

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान परिणाम आने के तुरंत बाद होना चाहिए। इसलिए अब यह तय किया गया है कि रिजल्ट आने के एक महीने के भीतर सम्मान समारोह आयोजित किया जाए। उन्होंने बिहार की शिक्षा व्यवस्था में हुए सुधारों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं और युवा बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram