फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को नई ताकत, CM ने दिए इतने ANM को नियुक्ति पत्र

Bihar News: बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को 7,468 नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (एएनएम) को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ भवन में आयोजित हुआ।

अपनी भाषा में पढ़ें

मुख्यमंत्री ने समारोह में मोना कुमारी, नीलू कुमारी, अमृता कुमारी, प्रिया सिन्हा और रीमा कुमारी को प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर उन्होंने सभी नवचयनित महिला कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सेवा भावना से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी।

सीएम ने यह भी कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुधार के लिए लगातार प्रयासरत है और यह नियुक्तियां इसी दिशा में एक बड़ा कदम हैं।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में नवनियुक्त एएनएम उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को एक हरित पौधा भेंट कर स्वागत किया, जो राज्य में हरित और स्वस्थ विकास की ओर संकेत करता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram