फॉण्ट कनवर्टर NEW

419 रन का पहाड़ खड़ा कर लट्टू उरांव की बड़ी जीत, 271 रनों से हारा जगन्नाथपुर

Chaibasa News: विश्वजीत सिंह के शानदार दोहरा शतक (215) एवं तनुज प्रधान के शतकीय पारी (104) की बदौलत लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर ने जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब को एकतरफा मुकाबले में 271 रनों के भारी अंतर से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। चाईबासा

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: विश्वजीत सिंह के शानदार दोहरा शतक (215) एवं तनुज प्रधान के शतकीय पारी (104) की बदौलत लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर ने जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब को एकतरफा मुकाबले में 271 रनों के भारी अंतर से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।

चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब ने निर्धारित तीस ओवर में पाँच विकेट के नुकसान पर 419 रनों का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया। इस प्रतियोगिता के दस बर्षों के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया ये अब का सर्वाधिक स्कोर है। लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब की ओर से पारी की शुरुआत करने आए विश्वजीत सिंह ने बीस चौके एवं अठारह छक्के की सहायता से 215 रन बनाए।

दूसरे उद्घाटक बल्लेबाज तनुज प्रधान ने भी बारह चौके एवं छः छक्के की मदद से 104 रनों की शतकीय पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 317 रनों की रिकार्ड साझेदारी निभाई। मैदान का ऐसा कोई कोना नही बचा था जहाँ इन दोनों बल्लेबाजों ने शाट नहीं लगाए। बाद के बल्लेबाजों में शुभोदीप मुखर्जी ने नाबाद 38 तथा अंकित मिश्रा ने 30 रनों की पारी खेली। जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब की ओर से रेहान फजल ने 57 रन देकर दो विकेट हासिल किए। फराज हसन एवं रेहान मंसूरी को एक-एक सफलता हाथ लगी।

जीत के लिए पहाड़ से स्कोर का पीछा करने उतरी जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 20.1 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मेराजुल इस्लाम ने चार चौके एवं चार छक्के की मदद से 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। अबुतल्हा आलम ने 27, सैफ आफरिदी ने 21 तथा फिरोज आलम ने 12 रनों का योगदान दिया। अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच पाया। लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब की ओर से अंकित तांती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र 21 रन देकर पाँच विकेट चटकाए। सिद्धार्थ जयसवाल एवं त्रिनाथ प्रधान को दो-दो तथा विश्वजीत सिंह को एक सफलता हाथ लगी।

अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता में कल मेघाहातुबुरू क्रिकेट क्लब का मुकाबला शाह स्पोर्ट्स अकादमी चक्रधरपुर से होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of Faizal Haque

Faizal Haque

Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor