Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»मजदूरों को मिली बड़ी राहत! 8 घंटे ड्यूटी, ओवरटाइम और बीमा पर बनी सहमति
Jharkhand

मजदूरों को मिली बड़ी राहत! 8 घंटे ड्यूटी, ओवरटाइम और बीमा पर बनी सहमति

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJune 8, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur news: एमजीएम थाना क्षेत्र के बेलाजुड़ी स्थित जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के वेयरहाउस में कार्यरत लगभग 60 मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को सुलझ गया। पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता दुलाल भुईयां की पहल पर आयोजित बैठक में मजदूरों, कंपनी प्रबंधन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच सहमति बनी, जिसके बाद मजदूरों ने संतोष व्यक्त किया।

बैठक में कंपनी के डायरेक्टर मुकेश खंडेलवाल, मुखिया भागीरथी सिंह, मंडल अध्यक्ष सूरज साहू सहित अन्य लोग मौजूद थे। इस दौरान मजदूरों की समस्याओं और उनकी मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने मजदूरों के हितों को प्राथमिकता देते हुए प्रबंधन के समक्ष ईएसआई, पीएफ, मेडिकल सुविधा, ओवरटाइम भुगतान, आठ घंटे की निर्धारित ड्यूटी और बीमा सुविधा लागू करने की मांग रखी।

दुलाल भुईयां ने कहा कि मजदूर किसी भी उद्योग की रीढ़ होते हैं और उनके अधिकारों की अनदेखी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को कानून के अनुसार सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। उनकी पहल पर कंपनी प्रबंधन ने मजदूरों की प्रमुख मांगों को स्वीकार करते हुए आठ घंटे की ड्यूटी सुनिश्चित करने पर सहमति दी। इसके अलावा निर्धारित समय से अधिक कार्य लेने पर ओवरटाइम भुगतान करने का भी आश्वासन दिया गया।

बैठक में मजदूरों के लिए बीमा सुविधा उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी। वहीं कार्यरत दो महिला कर्मचारियों के मासिक वेतन में दो-दो हजार रुपये की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया। साथ ही कार्य अवधि के दौरान मजदूरों को दो बार नि:शुल्क चाय उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जाएगी।

कंपनी के डायरेक्टर मुकेश खंडेलवाल ने मजदूरों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी सभी जायज समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा और श्रमिकों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। बैठक के बाद मजदूरों ने फैसले का स्वागत किया और कहा कि उनकी लंबे समय से लंबित मांगों पर सकारात्मक पहल होने से वे संतुष्ट हैं।

पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने कहा कि भविष्य में भी यदि मजदूरों को किसी प्रकार की परेशानी होती है तो वे उनके साथ खड़े रहेंगे और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और सभी पक्षों ने आपसी सहयोग के साथ काम करने पर सहमति जताई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

स्वदेशी वॉरशिप INS महेंद्रगिरी आज नौसेना मे शामिल ब्राह्मोस बराक एंटी सबमरीन जैसे 72 हथियारों से लैस

July 12, 2026

RECENT ADDA.

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.