फॉण्ट कनवर्टर NEW

मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना से दो मरीजों को बड़ी मदद, 7.42 लाख स्वीकृत

चाईबासा: मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत सोमवार को सदर अस्पताल में उपाधीक्षक डॉ. शिवचरण हांसदा की अध्यक्षता में असाध्य रोग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दो मरीजों के इलाज से संबंधित कागजातों की जांच की गई और कुल 7 लाख

अपनी भाषा में पढ़ें

चाईबासा: मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत सोमवार को सदर अस्पताल में उपाधीक्षक डॉ. शिवचरण हांसदा की अध्यक्षता में असाध्य रोग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दो मरीजों के इलाज से संबंधित कागजातों की जांच की गई और कुल 7 लाख 42 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई।

खूंटपानी प्रखंड के लोहरदा गांव निवासी दारा सिंह जामुदा (50), जो माउथ कैंसर से पीड़ित हैं और जिनका इलाज आदित्यपुर स्थित 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल में चल रहा है, उनके लिए 5 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। वहीं चक्रधरपुर के मिल्लत कॉलोनी निवासी 11 वर्षीय अनबिया तबरेज, जो ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित हैं और जिनका इलाज मेहरबाई कैंसर हॉस्पिटल जमशेदपुर में चल रहा है, उनके लिए 2 लाख 42 हजार रुपये की राशि मंजूर की गई।

बैठक में मंत्री सह चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित अधिवक्ता राजा राम गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना का अधिक से अधिक प्रचार आवश्यक है। उन्होंने सुझाव दिया कि सदर अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर योजना से संबंधित बैनर-फ्लेक्स लगाए जाएं, ताकि जरूरतमंद मरीजों को इस योजना का लाभ आसानी से मिल सके।

बैठक में डॉ. बारियल मार्डी, डॉ. पॉलिना मुंडू, प्रधान लिपिक सुभाष सोरेन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram