Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»खनन क्षेत्र में बेरोजगारी पर युवा कांग्रेस का बड़ा ऐलान, स्थानीय युवाओं की आवाज बनेगा संगठन
Jharkhand

खनन क्षेत्र में बेरोजगारी पर युवा कांग्रेस का बड़ा ऐलान, स्थानीय युवाओं की आवाज बनेगा संगठन

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJune 29, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Caibasa News: कांग्रेस भवन चाईबासा में युवा कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी दीपक साव और जिला सह-प्रभारी फैजल अनवर उपस्थित रहे। बैठक में जिले के विभिन्न विधानसभा अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, जिला कमेटी के पदाधिकारी और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए विधानसभा और प्रखंड कमेटी का पूर्ण गठन जरूरी है, क्योंकि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने के लिए काम किया जाएगा।

प्रीतम बांकिरा ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिला खनन क्षेत्र है और यहां दर्जनों माइंस होने के बावजूद आदिवासी, मूलवासी और स्थानीय युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई माइंस बंद होने के कारण रोजगार का संकट बढ़ा है। युवा कांग्रेस स्थानीय लोगों के रोजगार से जुड़े आंदोलन की आवाज बनेगा और उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए प्रखंडवार दौरा किया जाएगा। बैठक में विधानसभा और नगर/प्रखंड कमेटियों में आवश्यक बदलाव को लेकर प्रस्ताव भी पारित किया गया।

जिला प्रभारी दीपक साव और सह-प्रभारी फैजल अनवर ने कहा कि सभी विधानसभा और प्रखंडों में हर महीने कार्यकारिणी की बैठक आयोजित होनी चाहिए। उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने की बात कही।

दोनों प्रभारियों ने कहा कि राहुल गांधी लगातार युवाओं और छात्रों की आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाओं के खिलाफ युवा कांग्रेस को सड़क पर उतरकर छात्रों के हित में आवाज उठानी होगी।

बैठक में यूथ इंटक जिलाध्यक्ष सुरेश संवैया, जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, सांसद प्रतिनिधि (खूंटी) रेंगो पुरती, जिला उपाध्यक्ष संदीप देवगम, जिला महासचिव राजीव बोयपाई, गुलजार अंसारी, चक्रधरपुर विधानसभा अध्यक्ष प्रतीक कुमार, मझगांव विधानसभा अध्यक्ष त्रिलोक हेंबरोम, विधानसभा उपाध्यक्ष चैतन्य संवैया, मझगांव प्रखंड अध्यक्ष सुकरा लोहार, तांतनगर प्रखंड अध्यक्ष रूपेश पुरती, नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष मामुर कासमी, प्रखंड उपाध्यक्ष लादु चांपिया, राजू कायम, सलीम कुरैशी, विजय दास, चन्द्रशेखर गागराई, सन्नी रॉबर्ट अंथोनी, बबलू मुंडरी, जस्टिन पुरती, आशीष बेहरा, गोविंद पाट पिंगुवा, बिरसा संवैया, सन्नी रज्जक, अमीर पुरती सहित अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

33 किमी तक छत पर बैठाकर बच्चों का सफर, शिक्षा विभाग और प्रशासन पर उठे सवाल

June 29, 2026

खेती के सीजन में किसान को बड़ा झटका, बिजली गिरने से बैल की मौत

June 29, 2026

गुमला के चैनपुर में महिला पर जानलेवा हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

June 29, 2026

RECENT ADDA.

33 किमी तक छत पर बैठाकर बच्चों का सफर, शिक्षा विभाग और प्रशासन पर उठे सवाल

June 29, 2026

खेती के सीजन में किसान को बड़ा झटका, बिजली गिरने से बैल की मौत

June 29, 2026

गुमला के चैनपुर में महिला पर जानलेवा हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

June 29, 2026

नवडीहा शादी समारोह जा रही महिला पर गिरी बिजली, मौके पर हुई मौत

June 29, 2026

रायडीह के कुलमुंडा बेरीटोली में 11वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में शोक

June 29, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.