Koderma news: वन विभाग की टीम ने ढिबरा लदे एक कमांडर जीप वाहन को कोडरमा गिरीडीह मुख्य मार्ग के लोकाई गोसाईं टोला समीप से जप्त किया। इस मामले में चालक मोहम्मद सद्दाम (पिता मनीर उदीन, ग्राम सिमरातरी) को गिरफ्तार किया गया है। रेंजर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम के द्वारा उक्त वाहन को जब्त किया गया।

बताया गया कि वाहन में ढोढाकोला जंगल से ढिबरा लोड करके तिलैया की तरफ जा रहे थे, तभी लोकाई गोसाईं टोला के समीप जांच किया गया तो गाड़ी में ढिबरा पाया गया। इसके बाद वाहन जब्त करके वन परिसर लाया गया। गाड़ी मे 2 टन ढिबरा लोड है जिसकी कीमत लाख रुपया है। वाहन समेत अन्य पर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए चालक को जेल भेज दिया गया। मौके पर वनपाल प्रभारी छत्रपति शिवाजी, कुंदन कुमार, दुर्गा महतो, पवन कश्यप, किशोर यादव, गोपाल यादव आदि मौजूद थे।

Share.
Exit mobile version