चतरा : अवैध अफ़ीम की खेती के विरुद्ध चतरा पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान। इस दौरान पुलिस ने 9 एकड़ वन भूमि में लगी अफीम की फ़सल को नष्ट कर दिया है। पुलिस अधीक्षक चतरा, सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। अभियान के तहत लावालौंग थाना क्षेत्र के ग्राम सेरका में 2 एकड़, कुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम इचाक और पचम्बा में 5 एकड़।, वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कुरखेता में 2 एकड़। कुल मिलाकर, 9 एकड़ वन भूमि में की जा रही अवैध अफ़ीम की खेती को नष्ट किया गया। पुलिस अब इस गैर-कानूनी गतिविधि में शामिल लोगों की पहचान कर रही है और उनके ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। चतरा पुलिस ने ज़िले के आमजन से अपील की है कि वे अवैध अफ़ीम की खेती न करें और किसी भी व्यक्ति को ऐसी गैर-कानूनी गतिविधि करने से रोकने में पुलिस का सहयोग करें।

Share.
Exit mobile version