फॉण्ट कनवर्टर NEW

कोयला चोरों पर बड़ी कार्रवाई! 100.80 टन अवैध कोयला बरामद, सैकड़ों बाइक भी हुईं जब्त

Bermo news: सीसीएल बीएंडके महाप्रबंधक एस के झा के मार्ग दर्शन मे एमएमडीआर एक्ट के तहत कारो स्थित नई खुली खदान के समीप सीआईएसएफ एवं सीसीएल बीएंडके सुरक्षा विभाग के द्वारा चलाए गए संयुक्त छापेमारी अभियान में 100.80 टन अवैध कोयला बरामद कर सीसीएल प्रबंधन

अपनी भाषा में पढ़ें

Bermo news: सीसीएल बीएंडके महाप्रबंधक एस के झा के मार्ग दर्शन मे एमएमडीआर एक्ट के तहत कारो स्थित नई खुली खदान के समीप सीआईएसएफ एवं सीसीएल बीएंडके सुरक्षा विभाग के द्वारा चलाए गए संयुक्त छापेमारी अभियान में 100.80 टन अवैध कोयला बरामद कर सीसीएल प्रबंधन के हवाले किया। साथ ही साथ सैकडो बाइक को भी जब्त किया। कोयला चोरी के खिलाफ सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई की।

अभियान के दौरान सीआईएसएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की, जहां बड़ी मात्रा में अवैध रूप से कोयला एकत्रित किया गया था।कार्रवाई के बाद जब्त किए गए कोयले को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए कारो प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्रवाई से कोयला चोरी में संलिप्त लोगों में हड़ कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और कोयला चोरी के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध कोयले के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

अवैध कोयला उत्खनन पर जीएम ने कहा कि केंद्रीय कोयला मंत्री और सीआईएसएफ स्तर पर इस मुद्दे पर गंभीर पहल हुई है। क्षेत्र में अवैध कोयला चोरी पर जल्द अंकुश लगेगा और वैध माइनिंग व्यवस्था को मजबूत की जाएगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन और रैयतों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अवैध माइनिंग के खिलाफ प्रशासन व सीआईएसएफ के सहयोग से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram