फॉण्ट कनवर्टर NEW

भैरव सिंह ने हाईकोर्ट का खटखटाया दरवाजा, चुटिया केस में जमानत की नई कोशिश

Ranchi : हिंदूवादी नेता भैरव सिंह ने चुटिया थाना कांड में जमानत के लिए झारखंड उच्च न्यायालय का रुख किया है। सिविल कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद उसने मंगलवार को उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दाखिल की। फिलहाल इस पर सुनवाई की तारीख

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : हिंदूवादी नेता भैरव सिंह ने चुटिया थाना कांड में जमानत के लिए झारखंड उच्च न्यायालय का रुख किया है। सिविल कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद उसने मंगलवार को उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दाखिल की। फिलहाल इस पर सुनवाई की तारीख सूचीबद्ध नहीं हुई है।

यह मामला रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में हुए विवाद से जुड़ा है। इस घटना को लेकर चुटिया थाना में कांड संख्या 125/2025 दर्ज की गई थी। इससे पहले 13 अगस्त को रांची सिविल कोर्ट ने इस मामले में भैरव सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

सिविल कोर्ट से झटका मिलने के बाद अब भैरव सिंह को उम्मीद है कि उच्च न्यायालय से उसे राहत मिल सकेगी। हालांकि, फिलहाल अदालत में उसकी याचिका पर सुनवाई तय नहीं हुई है।

गौरतलब है कि यह मामला शुरू से ही विवादों में रहा है और इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा है। अब सबकी नजरें उच्च न्यायालय के फैसले पर टिकी हैं कि भैरव सिंह को इस बार जमानत मिलती है या उसे और इंतजार करना पड़ेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram