Koderma news:बंगाली एसोसिएशन झुमरी तिलैया शाखा की ओर से अड्डी बांग्ला रोड स्थित रविंद्र भवन में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। स्वामी विवेकानंद के 163 वी जयंती के मौके पर मौजूद समाज के लोगों ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। एसोसिएशन के सचिव उत्तम चटर्जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा समय में युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को उनके दिए गए संदेशों को अपने की जरूरत है।
उन्होंने राष्ट्र के प्रति अपना आचरण समाज के प्रति अपना व्यवहार और जन-जन की सेवा करने की सलाह युवाओं को दी। वही सेवानिवृत शिक्षक सुनील देवनाथ ने कहा कि स्वामी जी के विचार को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित भावना से कार्य करना है। इसके लिए समाज में युवाओं को जागृत करते हुए उन्हें राष्ट्र के नवनिर्माण में आगे आने के लिए प्रेरित करना है। श्री देवनाथ ने कहा कि विवेकानंद ने भारत का पताका पूरे विश्व में लहराने के साथ ही युवाओं को सही राह दिखाई थी।
उन्होंने भारत की आध्यात्मिक सोच को नई दिशा दी। वे 1893 में शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में भारत को आध्यात्मिक मार्गदर्शन के रूप में प्रस्तुत करने में सफल रहे। मौके पर सुधन्य घोष, विमल चटर्जी, आलोक सरकार, कमल दत्ता, विभूति चक्रवर्ती, भ्रमर राय, देवाशिष राय, अरुप मित्र, चंदन चट्र्जी व गौतम पाल सहित अन्य मौजूद थे।



