Patna: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी ने गुरुवार को समाहरणालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यकर्ताओं का जताया आभार
पूजा-अर्चना के बाद दाखिल किया नामांकन
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले अभिषेक कुमार सिन्हा ने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने कृष्णानगर (मंदिरी) स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर और सिद्धिदात्री ज्वाला मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
एनडीए नेताओं की रही मौजूदगी
नामांकन के अवसर पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद, लोजपा (रामविलास) की समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है।




