फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

बांग्लादेश में पूर्व योजना राज्य मंत्री और अर्थशास्त्री शम्सुल गिरफ्तार

World News: मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने अवामी लीग के नेता और बांग्लादेश के पूर्व योजना राज्य मंत्री शम्सुल आलम को ढाका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें अर्थशास्त्री आलम को अर्थशास्त्र में उनके योगदान के लिए 2020 में देश के

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

World News: मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने अवामी लीग के नेता और बांग्लादेश के पूर्व योजना राज्य मंत्री शम्सुल आलम को ढाका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें अर्थशास्त्री आलम को अर्थशास्त्र में उनके योगदान के लिए 2020 में देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार एकुशे पदक से भी सम्मानित किया गया था। उन्होंने 35 सालों तक बांग्लादेश कृषि विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में काम किया और पूर्व पीएम शेख हसीना के कार्यकाल में योजना आयोग के सामान्य अर्थशास्त्र प्रभाग के वरिष्ठ सचिव के रूप में कार्य किया।

पूर्व पीएम शेख हसीना की पार्टी के अन्य नेताओं पर भी कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के संयुक्त आयुक्त नसीरुल इस्लाम ने शम्सुल आलम की गिरफ्तारी की पुष्टि की। रिपोर्टों से पता चलता है कि पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि उसे किस आधार पर गिरफ्तार किया। इस्लाम ने कहा कि आलम को डिटेक्टिव ब्रांच (डीबी) कार्यालय में रखा गया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, और उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

अवामी लीग पर जारी कार्रवाई में पार्टी के कई नेताओं को बुधवार को यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार द्वारा पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर रखा गया था। बांग्लादेश की एक अदालत ने चकरिया उपजिला के पूर्व सांसद और अवामी लीग के अध्यक्ष जफर आलम को सात अलग-अलग मामलों के सिलसिले में 18 दिन की रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह आदेश चकरिया के वरिष्ठ न्यायिक मजिस्ट्रेट अनवारुल कबीर ने जांच अधिकारियों द्वारा दायर याचिकाओं के बाद जारी किया। एक अलग घटनाक्रम में ढाका की एक अदालत ने बुधवार को पूर्व कानून मंत्री अनीसुल हक को पांच दिन की रिमांड पर भेजने का आदेश दिया था। इसने अलग-अलग मामलों के सिलसिले में पूर्व लोक निर्माण मंत्री इंजीनियर मुशर्रफ हुसैन को भी तीन दिन की रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram