Chaibasa: आनंदपुर प्रखंड के बांदुनासा गांव में रविवार को चर्च संस्कार कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर सिंहभूम की सांसद जुबा माझी भी मौजूद रही। ग्रामीणों ने सांसद का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान सांसद जोबा माझी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें ग्रामीणों के बीच आकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने सभी पर परमेश्वर का आशीर्वाद बने रहने की कामना की और कहा कि सभी लोग एक सूत्र में बंधे रहें, आपसी प्रेम और भाईचारा बनाए रखें।

कार्यक्रम में पादरी पुरोहित मनोहर किम्बो, एंजेल कंडुलना, एडेन टोप्पो, प्रसाद चांपिया, शिमोन समद, नेलशन केरकेट्टा, लीलावती चांपिया, गैब्रियल चांपिया, लेबेया प्रमोद बारला सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

सांसद जोबा माझी का यह दौरा ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल लेकर आया। कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय लोगों में भाईचारे और सामूहिक सद्भावना का संदेश भी मजबूती से गया।

Share.
Exit mobile version