Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»सावधान! बच्चों के टिफिन में कहीं आप भी तो नहीं दे रहीं ये ‘मीठा जहर’? आज ही जानें
Adda More..

सावधान! बच्चों के टिफिन में कहीं आप भी तो नहीं दे रहीं ये ‘मीठा जहर’? आज ही जानें

क्या आप भी अपने बच्चों को स्कूल लंच में रोज आलू पराठा, सैंडविच या मैगी देकर निश्चिंत हैं? संभल जाइए! ये चीजें स्वाद में तो अच्छी हो सकती हैं, लेकिन बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को रोक सकती हैं। जानिए किन चीजों को टिफिन में पैक करना बच्चे की सेहत के साथ खिलवाड़ करना है और क्यों विशेषज्ञों ने इन्हें बच्चों के लिए घातक माना है।
By Samsul HaqueMarch 7, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Lifestyle Desk: अगर आप भी अपने बच्चों को लंच में रोज आलू का पराठा या सैंडविच-पास्ता देकर उनके पोषण का ध्यान रख रही हैं, तो आप बिल्कुल गलत हैं। बच्चों के सही विकास के लिए स्कूल लंच में इन चीजों को भूलकर भी न दें, क्योंकि इससे बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास पर विपरीत प्रभाव पड़ने लगता है।

सुबह नाश्ते में अधिकतर परिवारों में आलू का पराठा बनाकर खाया जाता है। आलू का पराठा पेट तो भर देता है, लेकिन यह कार्बोहाइड्रेट और वसा से भरपूर होता है। इससे बच्चों के शरीर में फाइबर और प्रोटीन की कमी पैदा हो सकती है। इसके अलावा, यह पचाने में भी काफी भारी होता है, जिससे स्कूल में बच्चे सुस्ती महसूस करने लगते हैं।

वहीं, सैंडविच बनाने के लिए अक्सर सफेद ब्रेड, मक्खन, आलू और चीज की जरूरत पड़ती है, जो पोषण की भारी कमी पैदा कर सकते हैं। सफेद ब्रेड मैदा से बनी होती है, जिसमें फाइबर नहीं होता। यही वजह है कि इसे खाने से बच्चों को बार-बार भूख लगती है और यह मोटापे का बड़ा कारण बन सकता है।

अक्सर माता-पिता मीठे स्नैक्स जैसे चॉकलेट, कैंडी, कुकीज, केक और मिठाइयां स्कूल लंच में पैक कर देते हैं। ऐसी चीजों में चीनी की मात्रा बहुत ज्यादा होने से दांतों में सड़न हो सकती है और बच्चे का एनर्जी लेवल एकदम गिर सकता है, जिससे उन्हें जल्दी थकान महसूस होने लगती है।

इसी तरह, बच्चे के लंच में मसालेदार खाना जैसे तीखी चटनी, मसालेदार सब्जियां या मिर्ची वाले स्नैक्स भी पैक न करें। जरूरत से ज्यादा मसाले बच्चों के नाजुक पेट को नुकसान पहुंचाकर उनके लिए स्कूल में असुविधा पैदा कर सकते हैं।

सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मैगी या इंस्टेंट नूडल्स का प्यार तो बच्चों से लेकर बड़ों में देखा जाता है, लेकिन सुबह की पहली मील में इसका सेवन सेहत को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है। इसमें मौजूद प्रिजर्वेटिव, सोडियम और मैदा बच्चों के पाचन तंत्र को पूरी तरह खराब कर सकते हैं। इसलिए अपने लाडले के स्वास्थ्य से समझौता न करें और उन्हें सेहतमंद विकल्प ही दें।

Read more: खबरदार! कहीं आपके लाडले की ये 3 छोटी गलतियां भविष्य तो बर्बाद नहीं कर रहीं?

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नर्स बनाना चाहती थीं सनी लियोनी, पुरानी पहचान को पीछे छोड़ बनाई करोड़ों दिलों में जगह

May 12, 2026

एनीमिया से बचाव: आयरन और सही डाइट से दूर करें खून की कमी, जानें लक्षण

May 11, 2026

नारियल तेल के ये बेमिसाल फायदे कर देंगे आपको हैरान, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

May 5, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.