फॉण्ट कनवर्टर NEW

स्कूली बच्चों से भरी ऑटो पलटी, 2 बच्चे गंभीर; नशे का आरोप

Jamshedpur news: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा आदर्श आरक्षी मध्य विद्यालय के समीप मेन रोड पर हुआ। दुर्घटना में ऑटो में सवार दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा आदर्श आरक्षी मध्य विद्यालय के समीप मेन रोड पर हुआ। दुर्घटना में ऑटो में सवार दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पलटी हुई ऑटो से घायल बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है। हादसे में अन्य बच्चों को लेकर फिलहाल किसी गंभीर चोट की जानकारी सामने नहीं आई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऑटो अचानक अनियंत्रित हुई और सड़क पर पलट गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ऑटो चालक को लेकर भी सवाल उठाए। लोगों ने आरोप लगाया कि चालक गांजा का सेवन कर वाहन चला रहा था। स्थानीय लोगों का दावा है कि ऑटो से गांजा पीने में इस्तेमाल होने वाली दो चिलम भी मिली हैं।

हालांकि, चालक के नशे में होने की अभी तक पुलिस या किसी अन्य अधिकृत एजेंसी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों के साथ-साथ चालक पर लगाए जा रहे नशे के आरोपों की भी जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram