Author: Samsul Haque

Media and newsroom professional with experience in digital journalism, technical operations, and publishing systems since 2010. Worked with Dainik Bhaskar (2010–2013 & 2015–2020) and Khabar Mantra (2013–2015) as a System Executive. Skilled in newsroom management, digital publishing, and fact-based reporting with a strong focus on responsible journalism.

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election Results) का सबसे अहम दिन आ गया है। राज्य की 243 सीटों पर पड़े वोटों की गिनती आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी और देर रात तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि सत्ता की कमान किसके हाथ में जाएगी। इस बार दो चरणों में हुए चुनाव में कुल 2,616 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनकी किस्मत ईवीएम और बैलेट बॉक्स में बंद है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी और उसके करीब आधे घंटे बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की काउंटिंग शुरू होगी। चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि पूरे…

Read More

Sports News: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने स्क्वॉड को मजबूत करते हुए ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को टीम से जोड़ लिया है। फ्रेंचाइज़ी ने सोशल मीडिया पर ट्रेड की पुष्टि की, जिसके बाद फैंस में खासा उत्साह देखा गया। दिलचस्प बात यह है कि 2015 से आईपीएल खेल रहे शार्दुल अपने करियर में पहली बार अपनी घरेलू टीम मुंबई के लिए खेलेंगे। रणजी ट्रॉफी 2025–26 में शार्दुल को मुंबई का कप्तान भी बनाया गया है, जिससे टीम के साथ उनकी तालमेल पहले से ही मजबूत है। रिटेंशन से पहले हुआ ट्रेड, पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन…

Read More

Ranchi News: झारखंड की राजनीति गुरुवार को और गरम हो गई, जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य के पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के खिलाफ गंभीर आरोपों की बौछार कर दी। राजधानी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मरांडी ने दावा किया कि झारखंड में फैले अवैध खनन, भ्रष्ट नियुक्तियों और वसूली के पीछे दोनों की “गहरी सांठगांठ” रही है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के शासन में प्रदेश अवैध कारोबार और माफिया गतिविधियों का अड्डा बन गया, जबकि इस पूरे खेल का केंद्र पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता थे, जिन्हें नियमों की…

Read More

India News: धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और मीडिया में लगातार चर्चाएं चल रही हैं। इसी बीच, सनी देओल का एक वीडियो सामने आया जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। वीडियो में सनी अपने घर के बाहर खड़े पैपराज़ी को देखकर गुस्से में आ जाते हैं और उन्हें फटकार लगाते हुए कहते हैं—“आप लोगों को शर्म आनी चाहिए… आपके घर में मां-बाप हैं, बच्चे हैं… फिर भी ऐसे वीडियो बनाए जा रहे हो… शर्म नहीं आती?” धर्मेंद्र को 10 नवंबर को स्वास्थ्य समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार ने मीडिया…

Read More

Patna News: नवादा जिले के काजीचक गांव में चुनावी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक परिवार ने दूसरी पार्टी को वोट दिया, जिससे नाराज समर्थकों ने उन पर हमला कर दिया। यह घटना 11 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे की है, और 12 नवंबर को इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। हमले में गांव के रामोतार गंभीर रूप से घायल हुए, उनके सिर पर लाठी मारे जाने से गहरा जख्म हो गया। वहीं उनके बेटे और पत्नी को भी पीटा गया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी जयकरण को…

Read More

Patna News: बिहार के पूर्व मंत्री रंजीत सिन्हा ने पटना स्थित जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय के बाहर लगाए पोस्टर में सीएम नीतीश कुमार को टाइगर ज़िंदा है की उपाधि से नवाजा है और उन्हें समाज के हाशिये पर पड़े लोगों समेत सभी समुदायों का रक्षक बताया है। यह पोस्टर पार्टी कार्यकर्ताओं की नीतीश को चौथी बार बिहार का सीएम बनते देखने की इच्छा को दर्शाता है। 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में विपक्षी महागठबंधन ने निश्चित रूप से सीएम पद के उम्मीदवार की घोषणा में देरी को लेकर कड़ी आलोचना की है। पटना में जेडीयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर…

Read More

India News: दिल्ली के लाल किला इलाके में सोमवार, 10 नवंबर की शाम आई-20 कार में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह विस्फोट डॉ. उमर द्वारा अंजाम दिए गए आत्मघाती हमले का नतीजा था। इस हमले में 12 से अधिक निर्दोष लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। जांच एजेंसियों का दावा है कि 6 दिसंबर को देश के चार बड़े शहरों में धमाके करने की साजिश रची गई थी, लेकिन योजना भांप लिए जाने के बाद उमर ने जल्दबाजी में दिल्ली हमला कर दिया। अब सबसे…

Read More

Chaibasa News: 16 नवंबर 2025 को कोल्हान-पोड़ाहाट और सारंडा बचाओ समिति द्वारा आहूत आर्थिक नाकेबंदी को कांग्रेस ने नैतिक समर्थन देने का ऐलान किया है। जिला कांग्रेस समिति ने साफ कहा है कि सारंडा सेंचुरी घोषित करने का प्रस्ताव स्थानीय आदिवासी और मूलवासी समुदाय के अधिकारों पर सीधा हमला है। कांग्रेस का आर्थिक नाकेबंदी को नैतिक समर्थन, सारंडा सेंचुरी के विरोध में बोली पार्टी जिला कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय ने गुरुवार को जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी जल, जंगल और जमीन की लड़ाई में हमेशा आदिवासी समाज के साथ खड़ी रही है और आगे भी मजबूती से खड़ी रहेगी।…

Read More

Jamshedpur News: गोविंदपुर थाना क्षेत्र में वृद्धा से पर्स लूटकर भागने वाले एक युवक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धर दबोचा। आरोपी की पहचान बिरसानगर निवासी 23 वर्षीय त्रिलोक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से महिला का पर्स, 40,100 रुपये नकद, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। घटना उस समय हुई जब वृद्धा रीता दत्ता बैंक ऑफ इंडिया, टेल्को शाखा से पैसे निकालकर ऑटो से अपने आवास अपना आंगन सोसाइटी लौट रही थीं। रास्ते में ऑटो धीमा होते ही युवक ने अचानक झपट्टा मारकर उनका पर्स…

Read More

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन लंबे समय से बड़ी समस्या बना हुआ है। बालू माफियाओं के बढ़ते नेटवर्क को रोकने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने अब कड़ा रुख अपनाया है। इसी कार्रवाई के तहत गुरुवार को चाईबासा मुफस्सिल थाना पुलिस ने दो हाईवा ट्रकों को जब्त किया, जो बालू से लदे हुए सरायकेला-खरसावां जिले की ओर जा रहे थे। सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में जिले के कई इलाकों में अवैध उत्खनन तेज़ी से बढ़ा है। बालू माफिया रात के अंधेरे में ट्रकों को बालू से भरकर ऊंचे दामों पर बेचते…

Read More

Seraikela-Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिला इन दिनों लगातार उभर रहे अपराधों से सहम गया है। खरसावां थाना क्षेत्र के रायजामा गांव में दर्ज हुए दो गुमशुदगी मामलों ने जब पुलिस को एक के बाद एक दफन मिले तीन शवों तक पहुंचाया, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पहले मामले में खेत विवाद ने दो लोगों की जान ली, जबकि दूसरे मामले में अंधविश्वास ने एक वृद्ध महिला की जिंदगी छीन ली। पुलिस ने दोनों घटनाओं का राज़ खोलते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। खेत विवाद बना खूनी संघर्ष, दंपति की हत्या…

Read More

Chaibasa News: गुरुवार दोपहर गुवा स्थित सेल (SAIL) की लौह अयस्क खदान में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पानी छिड़काव के लिए जा रहा 50 टन क्षमता वाला पानी टैंकर अचानक पलट गया। हादसा खदान के एक टर्निंग पॉइंट पर हुआ, जहां भारी वाहन चढ़ाई चढ़ते समय असंतुलित हो गया। टैंकर के पलटते ही उसका केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक cum ऑपरेटर राजकुमार सिंह अंदर फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वजन ज्यादा होने और ऊबड़-खाबड़ रास्ते की वजह से वाहन पर नियंत्रण खो गया, जिसके बाद टैंकर सीधे उलट गया। आसपास के कर्मचारियों ने तत्काल…

Read More

Jamshedpur News: बिस्टुपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह माहौल अचानक गर्म हो गया जब टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मी कचहरी बाबा मंदिर के पीछे की ओर घेराबंदी करने पहुंचे। जैसे ही काम शुरू हुआ, मंदिर कमेटी ने विरोध जताया और कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया। सुरक्षाकर्मियों और कमेटी सदस्यों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। मंदिर कमेटी का कहना है कि जिस हिस्से की घेराबंदी की जा रही है, वह जुबिली पार्क के ठीक बगल में है और इससे मंदिर का पिछला निकास पूरी तरह बंद हो जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए यह रास्ता…

Read More

Jamshedpur News: गुरुवार दोपहर साकची थाना क्षेत्र में स्थित जेल चौक के पास एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो कारों के आमने-सामने टकरा जाने से तीन लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एग्रिको निवासी मोहित शर्मा अपनी पत्नी के साथ पुराने कोर्ट रोड की ओर से जेल चौक की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही बंगाल नंबर की टाटा टियागो कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। एयरबैग ने बचाई जान, दोनों कारें…

Read More

Chaibasa News: पश्चिम सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उत्पाद विभाग ने एक बड़ी सफलता हासिल की। गुप्त सूचना मिलने पर टीम ने चाडाबासा गांव में एक पुराने मकान में चल रही अवैध शराब फैक्ट्री पर छापेमारी की और भारी मात्रा में शराब व सामग्री को जब्त किया। सुबह करीब चार बजे की इस कार्रवाई में मौके पर मौजूद मिनी फैक्ट्री को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। विभाग ने बताया कि गांव के बीचोंबीच बने एक जर्जर घर में लंबे समय से अवैध शराब निर्माण का काम चल रहा था, जिसकी भनक मिलने पर टीम ने…

Read More

Bokaro News: बोकारो जिले के बोकारो थर्मल DVC के 500 मेगावाट पावर प्लांट में ऐश पाउंड से छाई उठाव को लेकर पैदा हुई अस्थायी समस्या आखिरकार जिला प्रशासन के हस्तक्षेप से सुलझा ली गई। बीते कुछ दिनों से तकनीकी परेशानी और श्रमिकों की कुछ मांगों के कारण स्थिति पेचीदा होती जा रही थी, लेकिन प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से न केवल समाधान निकला, बल्कि पावर प्लांट का संचालन भी बिना किसी बाधा के जारी रहा। उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर गुरुवार सुबह अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी और एसडीओ बेरमो मुकेश मछुआ की टीम ने DVC प्रबंधन व…

Read More

Interesting News: दूसरे विश्व युद्ध और उसके बाद की लड़ाइयों में अमेरिका के करीब 40,000 सैनिक समुद्र में लापता हो गए थे। दशकों से इन सैनिकों की तलाश की कोशिशें जारी हैं, लेकिन अब इस मिशन में नई तकनीक एक बड़ी उम्मीद के रूप में सामने आई है। अमेरिकी वैज्ञानिकों और डिफेंस पीओडब्ल्यू/एमआईए अकाउंटिंग एजेंसी (DPAA) ने एक नई रिसर्च शुरू की है, जिसमें एनवायरमेंटल डीएनए यानी ईडीएनए की मदद से समुद्र में मौजूद मानव अवशेषों के संभावित स्थानों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। यह तकनीक समुद्री पानी और तलछट में मौजूद सूक्ष्म डीएनए कणों को…

Read More

Interesting News: टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक बार फिर बड़ी हलचल मच गई है। चीन की एक्सपेंग मोटर्स ने ऐसा ह्यूमनॉइड रोबोट पेश किया है, जो चाल-ढाल और हरकतों में बिल्कुल इंसान जैसा दिखाई देता है। इस रोबोट का नाम ‘इरॉन’ रखा गया है और जब यह पहली बार मंच पर चला, तो दर्शक इसे असली इंसान समझ बैठे। लोगों की हैरानी इतनी बढ़ गई कि कंपनी को लाइव इवेंट के दौरान स्टेज पर इसका हिस्सा काटकर दिखाना पड़ा ताकि साबित हो सके कि यह वाकई रोबोट है। यह अनोखा लॉन्च चीन के ग्वांगझू में आयोजित “एआई डे” कार्यक्रम के…

Read More

Astrology News: सूर्यग्रहण उन दुर्लभ पलों में से एक है, जिसे देखना हर किसी के लिए खास अनुभव होता है। पिछले साल 8 अप्रैल को दुनिया ने एक शानदार पूर्ण सूर्यग्रहण देखा था, और इस साल भी ऐसे ही दो मौके मिले। अब लोगों की नजर अगले ग्रहण पर है, और अच्छी खबर यह है कि अगले दो वर्षों में दो बड़े पूर्ण सूर्यग्रहण देखने को मिलेंगे। खगोलविदों के अनुसार, 2026 और 2027 में आइसलैंड, स्पेन, मिस्र और उत्तरी अफ्रीका जैसे देशों में पूर्ण सूर्यग्रहण दिखेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की खगोलीय घटनाएं धीरे-धीरे पर्यटन उद्योग का…

Read More

Seraikela-Kharsawan News: इलाके की सबसे महत्वपूर्ण सड़कों में गिनी जाने वाली चांडिल–कांड्रा मुख्य सड़क की हालत बरसों से खराब है। लेकिन मरम्मत का काम शुरू नहीं होने से बुधवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क के जर्जर होने से परेशान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंक कर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और उड़ती धूल से रोजाना सफर करना बेहद मुश्किल हो गया है। दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है और बीमार, बुजुर्ग व बच्चों के लिए यह सड़क अब परेशानी का कारण बन चुकी…

Read More