Author: Muzaffar Hussain

Ranchi News : हिन्दपीड़ी इलाके में हुए चर्चित कुरकुरे उर्फ साहिल हत्याकांड में अब नया मोड़ सामने आया है। इस मामले के मुख्य आरोपी माने जा रहे मो. अरमान ने मीडिया के सामने बड़ा बयान देकर सभी को चौंका दिया है। अरमान ने कहा कि इस घटना से पूर्व पार्षद मो. असलम, मो. अफरोज और मो. आसिफ का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने इन्हें पूरी तरह निर्दोष बताया और पुलिस से निष्पक्ष जांच की अपील की। अरमान के इस बयान ने पूरे मामले को एक नई दिशा दे दी है। अब तक जिन लोगों पर आरोप लग रहे थे, उन्हें…

Read More

Jamshedpur News : घोड़ाबांधा स्थित आवास पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे और स्मृति-शेष पूर्व स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गहरी व्यथा व्यक्त करते हुए कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन के कुछ ही दिनों बाद रामदास सोरेन जी का चले जाना उनके लिए व्यक्तिगत रूप से बेहद असहनीय…

Read More

Jamshedpur News : जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर बुधवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही उनका विमान एयरपोर्ट पर उतरा, सुरक्षा बलों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री ने सम्मान ग्रहण करते हुए सभी को अभिवादन किया। मौके पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। एयरपोर्ट परिसर में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। स्वागत के दौरान स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। उनके आगमन को लेकर आम लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री के…

Read More

Ranchi News : शहर की परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित, सुचारू और जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से समाहरणालय ब्लॉक-ए सभागार में जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में झारखंड बस ऑनर्स एसोसिएशन, राँची जिला बस ऑनर्स एसोसिएशन, राँची जिला ऑटो एसोसिएशन, विभिन्न टूर एवं ट्रैवल्स एजेंसियों के अध्यक्षों के साथ-साथ क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव और पुलिस यातायात उपाधीक्षक भी उपस्थित रहे। बैठक में सबसे पहले सभी सार्वजनिक और निजी वाहनों से प्रेसर हॉर्न पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। डीटीओ ने स्पष्ट कहा कि सड़क पर अनावश्यक…

Read More

Ranchi News : शहर के छोटा तालाब में रविवार देर शाम एक युवक के डूबने की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में तालाब किनारे जुट गए और युवक की तलाश में जुट गए। स्थानीय लोगों ने कई घंटों तक अपनी ओर से खोजबीन की, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल पाया। लगातार प्रयास विफल रहने पर लोगों में गुस्सा और बेचैनी बढ़ने लगी। भीड़ ने प्रशासन से तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने की मांग की। हालात को देखते हुए मौके पर मौजूद लोगों ने…

Read More

Ranchi News : 19 अगस्त 2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जिले के पुलिस अधीक्षक (नगर/ग्रामीण) के साथ संयुक्त रूप से अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक और थाना/ओपी प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत विगत माह दिए गए निर्देशों की समीक्षा से हुई। इसके बाद आगामी माह के लिए अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए गए। मुख्य निर्देश माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, खुले में मांस-मछली की बिक्री पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाएगा। ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर कड़ी…

Read More

Ranchi News : बोरियो निवासी और चार बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके समाजसेवी सूर्या हांसदा की हत्या के विरोध में आदिवासी संगठनों ने सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। मंगलवार को करम टोली धूमकुडिया में आयोजित बैठक में मुख्य पहान जगलाल पहान की अध्यक्षता में विभिन्न सामाजिक-आदिवासी संगठनों ने हिस्सा लिया। बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सूर्या हांसदा एक सामाजिक और राजनीतिक व्यक्ति थे, जो लगातार आदिवासी समाज और राज्यहित के मुद्दों को उठाते रहे। उन्होंने हेमंत सरकार के कई गैर-कानूनी कार्यों का विरोध किया था। इसी वजह से सरकार ने उन्हें कुख्यात…

Read More

Ranchi News : नागपुरी भाषा परिषद ने आज राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर नागपुरी भाषा की अस्मिता और पहचान से जुड़े एक गंभीर मुद्दे पर ध्यान आकर्षित किया। परिषद की महासचिव डॉ. शकुन्तला मिश्र ने जानकारी दी कि वरीय सदस्य पद्मश्री मधुमंसुरी हंसमुख के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपते हुए जनगणना अभिलेखों में नागपुरी भाषा को लेकर उत्पन्न भ्रम पर चिंता जताई। परिषद ने कहा कि झारखंड की दूसरी राजभाषा के रूप में मान्यता प्राप्त नागपुरी भाषा को आज भी अलग-अलग नामों और कोडों के तहत दर्ज किया जा रहा है। भारत सरकार की राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर…

Read More

Ranchi News : झारखंड अंगिभूत महाविद्यालय अनुबंध शिक्षकेतर कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार से क्रमिक अनशन की शुरुआत कर दी है। रांची विश्वविद्यालय समेत राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े सैकड़ों कर्मचारी इस आंदोलन में शामिल हुए। अनशनकारियों में कुमार सौरभ और बिसंभर कुमार सबसे पहले धरने पर बैठे। उनका कहना है कि वे बीते 10 से 15 वर्षों से अंगिभूत महाविद्यालयों के इंटरमीडिएट विभाग में कार्यरत रहे हैं। इन कर्मचारियों से सिर्फ इंटरमीडिएट का ही नहीं, बल्कि स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर तक से जुड़े सभी प्रशासनिक और तकनीकी कार्य कराए जाते थे। इनमें पुस्तकालय संचालन, प्रयोगशाला…

Read More

Palamu News : जिले के तरहसी प्रखंड के उदयपुरा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सोमवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब 40 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से सात बच्चियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित MMCH में रेफर किया गया। अन्य छात्राओं का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरहसी में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, रविवार की रात छात्राओं ने पूड़ी-सब्जी खाई थी। वहीं सोमवार की सुबह नाश्ते में सोयाबीन और आलू की सब्जी के साथ रोटी दी गई। खाना खाने के कुछ ही देर बाद छात्राओं को…

Read More

Ranchi News : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की रांची जिला समिति की ओर से सोमवार को राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक के समीप एक विशेष प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के श्राद्धकर्म के उपलक्ष्य में रखा गया था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम ने किया। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी ने झारखंड की अस्मिता और आदिवासी समाज के हक-अधिकार के लिए जीवन भर संघर्ष…

Read More

Ranchi News : झारखंड की राजधानी रांची में जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान रविवार की रात एक बड़ा मामला सामने आया। शहर के व्यस्त अल्बर्ट एक्का चौक पर बुर्का पहनकर घूम रहे एक युवक को भीड़ में मौजूद एक महिला ने पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। समय रहते कार्रवाई कर पुलिस ने उस युवक को हिरासत में ले लिया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान किशोरगंज, चुनना भट्ठा निवासी प्रमोद कुमार सोनू के रूप में हुई है। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही…

Read More

Ranchi News : झारखंड सरकार ने सोमवार को एक अहम फैसला लिया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद जारी अधिसूचना में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को प्राथमिक शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें पूर्व में इस विभाग को देख रहे मंत्री की अनुपस्थिति के कारण दी गई है। अधिसूचना संख्या 1067 (दिनांक 18 अगस्त 2025) के अनुसार, अब हेमन्त सोरेन स्वयं इस विभाग से जुड़े सभी कार्यों और नीतिगत निर्णयों का संचालन करेंगे। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री को यह प्रभार तत्काल प्रभाव से दिया गया है। गौरतलब है कि झारखंड…

Read More

Ranchi News : जवाहर नवोदय विद्यालय, मेसरा में 18 अगस्त 2025 को 33वें नेशनल आर्चरी मीट-2025 का भव्य आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि श्री भजन्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। ये न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और एकाग्रता जैसी गुणों का भी विकास करते हैं। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि तीरंदाजी जैसी पारंपरिक और गौरवशाली खेल विधा भारत की सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा रही है, और इस प्रतियोगिता में देशभर से आए युवा खिलाड़ियों…

Read More

Ranchi News : झारखंड के स्कूली शिक्षा, साक्षरता एवं निबंधन विभाग के मंत्री रामदास सोरेन के असामयिक निधन पर सोमवार, 18 अगस्त 2025 को राँची जिले के सभी सरकारी और अनुदानित विद्यालयों में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। जिले के 2128 विद्यालयों में आयोजित इन सभाओं में लगभग 2.5 लाख छात्र-छात्राओं और 10,000 शिक्षकों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभाओं की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें दो मिनट का मौन रखकर मंत्री जी को याद किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने छात्रों को रामदास सोरेन जी के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान, विशेषकर आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों…

Read More

Ranchi News : झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने सोमवार को खाद्य आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने राज्य के सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया कि खाद्य आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में यह सुनिश्चित करें कि कोई भी योग्य लाभुक योजना से वंचित न रह जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि मृत लाभुकों को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाए ताकि नए पात्र लाभुक जोड़े जा सकें। उन्होंने सभी उपायुक्तों को यह भी निर्देश दिया कि डाटा में किसी तरह की त्रुटि न रहे और लाभुकों का KYC हर हाल में पूरा कराया…

Read More

New Delhi News : झारखंड के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई की। अदालत ने बाबूलाल मरांडी द्वारा दायर याचिका को खारिज करते हुए राज्य सरकार और डीजीपी को बड़ी राहत प्रदान की। बाबूलाल मरांडी की ओर से दाखिल याचिका में आरोप लगाया गया था कि अनुराग गुप्ता की नियुक्ति प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और इसमें नियमों का उल्लंघन हुआ है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि याचिका में ठोस आधार नहीं है। अदालत ने साफ कर दिया कि…

Read More

Ranchi News : झारखण्ड राज्य के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर सामने आया है। वर्ष 2025–26 के लिए सेना भर्ती रैली 22 अगस्त से 04 सितंबर 2025 तक राँची में आयोजित की जाएगी। इसी को लेकर आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय ब्लॉक–ए स्थित सभागार में एक अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, डायरेक्टर Recruiting राँची कर्नल विकास भोला, जिला नजारत उप समाहर्ता डॉ. सुधेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय…

Read More

Ranchi News : वज्रपात जैसी प्राकृतिक आपदा से बचाव और जनहानि को कम करने के उद्देश्य से Mitigation Project for Lightning Safety (MPLS) Awareness Programme की शुरुआत राँची में की गई। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजन्त्री ने आज समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर अपर समाहर्ता राँची रामनारायण सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। यह अभियान गृह मंत्रालय, भारत सरकार की पहल पर शुरू किया गया है और इसे M/S Global Media के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। राँची जिले के चार प्रखंडों – रातु, नामकुम, ओरमांझी और सोनाहातु…

Read More

Ranchi News : छत्तीसगढ़ में हाल के दिनों में बढ़ते अपराध और माइनॉरिटी समुदाय पर हो रही हिंसक घटनाओं को लेकर समाज में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी मुद्दे पर सोशल मानवाधिकार कार्यकर्ता मोहम्मद नौशाद ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। नौशाद ने कहा कि अपराधियों को पुलिस अधिकारियों और सरकार के स्तर से दी जा रही छूट के कारण अपराध में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि माइनॉरिटी समुदाय के साथ हो रही हिंसक घटनाओं ने समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है, लेकिन…

Read More