फॉण्ट कनवर्टर NEW

हाई-टेक होगी झारखंड पुलिस : सीएम सोरेन कल करेंगे 12 नए थानों का शिलान्यास

रांची: झारखंड की कानून व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद बनाने की दिशा में शुक्रवार, 13 मार्च को एक बड़ा कदम उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर 12:30 बजे झारखंड विधानसभा परिसर से राज्य के 12 नए अत्याधुनिक थानों का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही,

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड की कानून व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद बनाने की दिशा में शुक्रवार, 13 मार्च को एक बड़ा कदम उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर 12:30 बजे झारखंड विधानसभा परिसर से राज्य के 12 नए अत्याधुनिक थानों का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही, थानों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में पेट्रोलिंग वाहनों का वितरण भी किया जाएगा।

राज्य सरकार ने पुलिस के बेड़े को आधुनिक बनाने के लिए कुल 1255 चार पहिया पेट्रोलिंग वाहन और 1697 दो पहिया वाहनों की स्वीकृति दी है। इस योजना के प्रथम चरण के तहत कल मुख्यमंत्री 636 पेट्रोलिंग वाहन और 849 दो पहिया वाहन विभिन्न थानों को सौंपेंगे।

इन अत्याधुनिक थानों के निर्माण और नए वाहनों की उपलब्धता से न केवल पुलिस की रिस्पॉन्स टाइमिंग में सुधार होगा, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में गश्त (Patrolling) को भी मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री का यह कदम राज्य में सुरक्षित माहौल प्रदान करने और पुलिस बल को आधुनिक संसाधनों से लैस करने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस भव्य कार्यक्रम की सभी तैयारियां विधानसभा परिसर में पूरी कर ली गई हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram