Ranchi : उप विकास आयुक्त सौरभ भुवनिया की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति (DCC-NRLM उपसमिति) की बैठक जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई। बैठक में JSLPS के DPM निशिकांत नीरज ने समूहों के क्रेडिट लिंकेज, ऋण निकासी, बीमा क्लेम सेटलमेंट और व्यक्तिगत ऋण में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्य के अनुरूप प्रगति रिपोर्ट पेश की। उप विकास आयुक्त ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बीमित व्यक्तियों के लंबित क्लेम में धीमी गति पर नाराज़गी जताई। उन्होंने सभी बैंक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित बीमा दावों को अधिकतम दो सप्ताह में निपटाया जाए और नोडल…
Author: Muzaffar Hussain
Ranchi : झारखंड विधानसभा में कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक-2025 पर चर्चा के बाद मंगलवार को विधेयक पारित हो गया। विधेयक का उद्देश्य राज्य के कोचिंग संस्थानों को पारदर्शी, जवाबदेह और छात्रों के प्रति सुरक्षित बनाना है। विधेयक पर बोलते हुए विभागीय मंत्री सोनू सुदिव्य ने कहा कि अब मेडिकल और इंजीनियरिंग सहित उच्चस्तरीय कोर्स कराने वाले कोचिंग सेंटरों की मनमानी नहीं चलेगी। फ्रेंचाइजी मॉडल पर चलने वाले संस्थान शटर बंद कर भाग नहीं सकेंगे। छात्रों की फीस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संस्थान को यूनिक नंबर मिलेगा और हर छात्र के लिए अलग ID बनाई जाएगी।…
Ranchi : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को सदन ने 5 महत्वपूर्ण विधेयकों को ध्वनिमत से पारित कर दिया। इस दौरान सदन ने बिहार में चल रहे मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भी प्रस्ताव पास किया। भोजनावकाश के बाद शुरू हुई कार्यवाही में सदन ने क्रमशः झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक-2025, झारखंड व्यावसायिक शिक्षण संस्थान (शुल्क विनियमन) विधेयक-2025, झारखंड कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक-2025, झारखंड सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम (विशेष छूट) विधेयक-2025 और झारखंड प्लेटफार्म आधारित गिग श्रमिक (निबंधन और कल्याण) विधेयक-2025 को मंजूरी दी। राज्य के संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर…
Ranchi : लोक सेवा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद ने आज रक्षा राज्य मंत्री, संजय सेठ से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंत्री को समिति की 34वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आमंत्रित किया। मंत्री संजय सेठ ने इस निमंत्रण पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और कार्यक्रम में शामिल होने का वादा किया। समिति अपनी 34वीं वर्षगांठ के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस अवसर पर पद्मश्री से सम्मानित महानुभावों, समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ-साथ झारखंड और देश के कई मंत्री भी आमंत्रित हैं। समिति ने सभी अतिथियों का विशेष…
Bokaro : आयोग की प्रभारी अध्यक्ष सह सदस्या, शबनम परवीन ने आज बोकारो जिला के चास प्रखंड अंतर्गत कुमरडागा पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह खुलासा हुआ कि पूरे बोकारो जिला में मार्च 2025 से अब तक बच्चों को अंडा नहीं दिया जा रहा है। इस गंभीर मामले को आयोग की प्रभारी अध्यक्ष ने तत्काल DC बोकारो के संज्ञान में लाया। DC ने इस पर तुरंत एक्शन लिया और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देशित किया कि 27 अगस्त 2025 से आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को अंडा वितरण शुरू किया जाए। यह कदम बच्चों के…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सरायकेला-खरसावां जिले के दो दिवंगत चौकीदारों के आश्रितों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति में अधिकतम आयु सीमा की बाधा को समाप्त कर दिया। इस निर्णय के तहत चौकीदार स्वर्गीय भरत लोहार के पुत्र वासुदेव कर्मकार (ग्राम फाड़ेंगा, थाना नीमडीह) और चौकीदार स्वर्गीय शशधर महतो की पत्नी सनका बाला महतो (ग्राम बारदाडीह, थाना ईचागढ़) को चौकीदार पद पर नियुक्ति दी गई है। सरकार के इस कदम से न केवल दिवंगत चौकीदारों के परिवारों को आर्थिक सहारा…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड विधानसभा स्थित अपने कक्ष में केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे के साथ एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में राज्य में हो रही कोयला खनन गतिविधियों से जुड़े सामाजिक, पर्यावरणीय और आर्थिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि खनन कार्य समाप्त हो जाने के बाद भूमि को भारत सरकार राज्य सरकार को वापस करे, ताकि उसे मूल रैयतों को लौटाया जा सके। उन्होंने कहा कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास, रोजगार, पर्यावरणीय संतुलन और आधारभूत संरचना का विकास केवल राज्य ही नहीं बल्कि केंद्र की भी साझा…
Ranchi : जिला प्रशासन ने सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए एक सराहनीय पहल शुरू की है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशन में हर मंगलवार को जिले के सभी अंचलों में जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। इस मंच का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करना है। जनता दरबार में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, पंजी-2 सुधार, प्रमाण पत्र निर्गत, वृद्धावस्था पेंशन, मनरेगा भुगतान, कृषि ऋण माफी, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसी शिकायतें लेकर लोग पहुँचे। इनमें से कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। उदाहरणस्वरूप, अनगड़ा प्रखंड की सावित्री कुमारी और…
East Singhbhum : पूर्वी सिंहभूम जिले के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव मंगलवार को एक सनसनीखेज नजारे का गवाह बना। प्रेम संबंध में हुए धोखे से आहत एक युवती अचानक हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दोपहर करीब तीन बजे हुई इस घटना के बाद देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। युवती बार-बार यही कह रही थी कि जब तक उसका प्रेमी सामने आकर उसे स्वीकार नहीं करता, वह नीचे नहीं उतरेगी। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात मानने…
Ranchi : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने झारखंड प्रदेश के लिए महेंद्र पाठक को दूसरी बार सर्वसम्मति से राज्य सचिव चुना है। मंगलवार को राजधानी रांची में आयोजित भाकपा राज्य परिषद के आठवें राज्य सम्मेलन में उनका चयन किया गया। सचिव चुने जाने के बाद महेंद्र पाठक ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि झारखंड की जनता की समस्याओं को लेकर आने वाले दिनों में जनआंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी लोकसभा, विधानसभा, पंचायत और नगर निगम के चुनाव में सक्रिय रूप से भाग लेगी और कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में…
Ranchi : खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज समाहरणालय परिसर से जागरुकता रथ रवाना किया गया। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर अपर समाहर्त्ता राम नारायण सिंह और जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम गोपाल पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर इस रथ को रवाना किया। जागरुकता रथ के माध्यम से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री नमक एवं दाल वितरण योजना, सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना और चीनी वितरण योजना की विस्तृत जानकारी लोगों को दी जाएगी। इन योजनाओं के तहत पीला कार्डधारियों को…
Ranchi : जिला प्रशासन ने शहर और जिले के नदी, तालाब, डैम सहित सभी जल स्त्रोतों को अतिक्रमण मुक्त कराने और उनके संरक्षण के लिए बड़ी पहल शुरू कर दी है। इस संबंध में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। ऑनलाइन बैठक में उपायुक्त ने कांके, हटिया और गेतलसूद डैम सहित प्रमुख जल स्त्रोतों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अंचल अधिकारियों से कहा कि जिन अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं, उन्हें शीघ्र हटाया जाए। हरमू, हिनू और भूसुर नदी के साथ शहर के तालाबों से अवैध कब्जे…
Ranchi : इस वर्ष ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस-ए-मोहम्मदी पहले तय तिथि 6 सितंबर के बजाय 5 सितंबर, दिन शुक्रवार, नमाज-ए-जुमा के बाद निकाला जाएगा। इस 1500वें सालाना जुलूस का स्वागत डोरंडा दरगाह कमिटी और मरकजी सीरत कमिटी द्वारा संयुक्त रूप से भव्य स्तर पर किया जाएगा। रेसालदार बाबा दरगाह कार्यालय में आयोजित आवश्यक बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता दरगाह कमिटी के सदर अय्यूब गद्दी, सीरत कमिटी के अध्यक्ष अशरफ अंसारी और सुन्नी बरैलवी सेंट्रल कमिटी रांची के अध्यक्ष मौलाना डॉ. ताजुद्दीन रिजवी ने संयुक्त रूप से की। सर्वसम्मति से तय हुआ कि पूरे रांची शहर…
Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा सहायक आचार्य भाषा विषय पद की परीक्षा में आलिम प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का परिणाम अब तक जारी नहीं किए जाने से अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज अभ्यर्थियों ने मंगलवार को झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम के आवास का घेराव किया। इस दौरान एक घंटे तक जमकर नारेबाजी की गई और परिणाम जारी करने की मांग उठाई गई। आंदोलन का नेतृत्व झारखंड छात्र संघ के अध्यक्ष एस. अली ने किया। उन्होंने उपाध्यक्ष को मांग पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया कि जेएसएससी सरकार के निर्देशों के बावजूद मनमानी कर रहा है।…
Ranchi : झारखंड उच्च न्यायालय ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ओर से दायर क्वैशिंग याचिका पर सुनवाई सोमवार को की। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख दो सप्ताह बाद तय की है। मामले की सुनवाई न्यायाधीश जस्टिस आनंद सेन की अदालत में हुई। इस दौरान राहुल गांधी की ओर से पेश अधिवक्ता पीयूष चित्रेश और दीपांकर राय ने अदालत से बहस के लिए अतिरिक्त समय देने का आग्रह किया। उनकी मांग को अदालत ने स्वीकार कर लिया और अगली तारीख दो हफ्ते बाद निर्धारित कर दी। वहीं, भाजपा नेता प्रताप कुमार की ओर…
Ranchi : झारखंड विधानसभा में सोमवार को नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट पेश हुई, जिसमें राज्य सरकार की वित्तीय स्थिति और बजट खर्च को लेकर कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में हेमन्त सोरेन सरकार के विभिन्न विभागों ने अपने बजट का 23.14 प्रतिशत हिस्सा खर्च ही नहीं किया। कुल प्रावधान ₹1,41,498.79 करोड़ था, जबकि खर्च सिर्फ ₹1,08,754.44 करोड़ हुआ। यानी, लगभग ₹32,744 करोड़ की राशि उपयोग नहीं हो सकी। CAG ने यह भी बताया कि 2022-23 में 57 मामलों में ₹13,499.10 करोड़ के पूरक प्रावधान अनावश्यक साबित हुए क्योंकि वास्तविक खर्च मूल…
Ranchi : झारखंड विधानसभा में सोमवार को सरकार की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल उठ गया। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने सदन में स्वीकार किया कि तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अयोग्य और गैर सरकारी व्यक्ति राहुल कुमार को झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल का प्रभारी निबंधक सह सचिव नियुक्त किया था। जमशेदपुर पश्चिम से विधायक सरयू राय ने अल्पसूचित प्रश्न के तहत यह मुद्दा उठाया। विभाग की ओर से बताया गया कि जांच में राहुल कुमार अयोग्य पाए गए और इसके बाद उनका फार्मासिस्ट निबंधन व ट्रिब्यूनल निबंधन रद्द कर दिया गया। जांच में यह भी साफ…
Ranchi : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को राज्य सरकार ने एक बड़ा वित्तीय कदम उठाते हुए 4296 करोड़ 62 लाख रुपये से अधिक का प्रथम अनुपूरक बजट पारित करा लिया। यह निर्णय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों के बहिष्कार के बीच ध्वनिमत से लिया गया। इसके साथ ही सदन ने झारखंड विनियोग (संख्या 3) विधेयक 2025 को भी मंजूरी प्रदान कर दी। भोजनावकाश के बाद भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कटौती प्रस्ताव पेश किया और सरकार की कमियों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की योजनाएं धरातल पर प्रभावी रूप…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से परियोजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी ली और अधूरी पड़ी योजना को लेकर चिंता भी जाहिर की। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कार्य वर्ष 2018 में प्रारंभ हुआ था। इसका उद्देश्य रांची समेत पूरे झारखंड को एक आधुनिक और बड़े आयोजन स्थल की सुविधा उपलब्ध कराना था। इस सेंटर में करीब 5 हजार लोगों के बैठने की क्षमता निर्धारित की गई थी। हालांकि, निर्माण के दौरान परियोजना बीच…
Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने आज झारखंड विधानसभा में महाधिवक्ता राजीव रंजन द्वारा लिखित पुस्तक “बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग देवघर – A TOUCH OF THE DIVINE (दिव्यता का स्पर्श)” का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लेखक को बधाई देते हुए कहा कि यह पुस्तक झारखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। पुस्तक में बाबा बैद्यनाथ धाम की ऐतिहासिकता, प्राचीनता और पौराणिक महत्व के साथ-साथ धार्मिक आस्था एवं सांस्कृतिक परंपराओं का विस्तृत उल्लेख किया गया है। इसमें वैधानिक और सामाजिक दृष्टिकोण से…
