Ranchi : रांची नगर निगम द्वारा अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज नगर निगम की बाज़ार शाखा टीम ने शतरंजी बाजार से तुपुदाना चौक तक और मोराबादी क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुल 8 अवैध होर्डिंग्स को काटकर पूरी तरह हटा दिया गया। निगम ने स्पष्ट किया है कि यह कार्यवाही प्रतिदिन जारी रहेगी और निगम क्षेत्र में लगे सभी गैर-कानूनी विज्ञापन पट्ट और होर्डिंग्स पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने जनता और विज्ञापनदाताओं से कानूनी अनुमति के बिना होर्डिंग्स नहीं लगाने की अपील की है। यह…
Author: Muzaffar Hussain
Ranchi : झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (JSLPS) के तत्वावधान में आज उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने दो महत्वपूर्ण योजनाओं पलाश वेंडिंग मशीन और आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेसवे योजना का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने दो मालवाहक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर योजनाओं की शुरुआत की। इन पहलों का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं (दीदियों) को सशक्त बनाना और उनकी आय में वृद्धि करना है। पलाश वेंडिंग मशीन योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों (SHG) द्वारा बनाए गए उत्पादों को सीधे बाजारों तक पहुँचाया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को ताज़ा और स्थानीय उत्पाद मिलेंगे तथा दीदियों की आय बढ़ेगी। वहीं, आजीविका…
Ranchi : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ (रांची इकाई) के बैनर तले शिक्षकों का आंदोलन अब तीसरे चरण में पहुंच गया है। संगठन ने घोषणा की है कि 20 सितंबर 2025 को जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) बादल राज की कार्यशैली, मानसिक प्रताड़ना और शोषण के खिलाफ एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। शिक्षकों का आरोप है कि बादल राज द्वारा हिंदी टिप्पण पास न करने को आधार बनाकर जिले के लगभग 3,000 शिक्षकों की वार्षिक वेतनवृद्धि जुलाई माह से रोक दी गई है। साथ ही, शिक्षकों से प्रथम श्रेणी दंडाधिकारी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र की मांग की गई, जिसे शिक्षकों ने…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज हजरत रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमिटी, डोरंडा के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान कमिटी ने मुख्यमंत्री को दरगाह शरीफ में चल रहे 218वें सालाना उर्स मुबारक में बतौर मुख्य संरक्षक शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। प्रतिनिधियों ने बताया कि यह पांच दिवसीय आयोजन 11 सितंबर से प्रारंभ हो चुका है, जिसका मुख्य कार्यक्रम 14 सितंबर को निर्धारित है। इस दिन चादरपोशी और कव्वाली मंच का उद्घाटन समारोह आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री की उपस्थिति को लेकर समुदाय में खास उत्साह है। इसके साथ ही कमिटी ने जानकारी दी कि उर्स मुबारक…
Ranchi : झारखंड की कला, संस्कृति और कलाकारों के लिए लगातार सक्रिय रहने वाले झारखंड कल्चरल आर्टिस्ट एसोसिएशन (JCAA) का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला। इस मुलाकात का उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा कलाकारों के हित में किए गए ऐतिहासिक निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करना था। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आभार पत्र सौंपते हुए कहा कि राज्य सरकार ने संगीत नाटक अकादमी, ललित कला अकादमी और साहित्य अकादमी के गठन का जो ऐतिहासिक फैसला लिया है, वह झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और सशक्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसके अलावा CTMS पोर्टल…
Ranchi : हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र का कुख्यात अपराधी शमशेर आलम, जो वर्षों से फरार चल रहा था, आखिरकार पुलिस की सख्त दबिश के चलते कोर्ट में सरेंडर कर गया। शमशेर आलम का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा है। वह 2015 में हिंदपीढ़ी डबल मर्डर केस में जेल जा चुका है। इसके बाद 2018 में डेली मार्केट मेन रोड पर सोनू इमरोज हत्याकांड में भी उसका नाम सामने आया था। हत्या के बाद वह फरार हो गया और कलकत्ता में जाकर छिप गया। सूत्रों के अनुसार, शमशेर कलकत्ता से ही रांची के हिंदपीढ़ी क्षेत्र में जमीन कारोबारियों, दुकानदारों, ठेकेदारों और व्यापारियों से रंगदारी वसूलने…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस मौके पर जेसोवा की ओर से मुख्यमंत्री को 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 तक मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित होने वाले दिवाली मेला में सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि यह मेला पांच दिनों तक चलेगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता से जुड़ी गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री को मेला कार्यक्रम की रूपरेखा और आयोजनों की जानकारी भी दी गई। इस मेले का…
Aligarh/Hazaribagh/Ranchi : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव करते हुए कंप्यूटर साइंस विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. डॉ. आसिम ज़फ़र को नया रजिस्ट्रार नियुक्त किया है। उन्होंने 11 सितंबर को पदभार ग्रहण किया और अब वे मोहम्मद इमरान (IPS) के उत्तराधिकारी बन गए हैं। प्रो. ज़फ़र का संबंध झारखंड के हजारीबाग ज़िले के चिश्ती मुहल्ला से है। यह नियुक्ति न केवल उनके शैक्षणिक और प्रशासनिक अनुभव का प्रमाण है, बल्कि झारखंड जैसे राज्य के लिए गर्व की बात भी है। प्रो. डॉ. ज़फ़र को शिक्षण, शोध और प्रशासनिक क्षेत्र में 29 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त…
Ranchi : झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के मैकी रोड स्थित कार्यालय में बुधवार को माप-तोल विभाग की ओर से विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप में संघ के सदस्यों के माप-तोल लाइसेंस के नवीनीकरण और सत्यापन के साथ-साथ व्यापार में इस्तेमाल होने वाले मीटर, बाट और कांटों का भी जांच और सत्यापन किया गया। कैंप में 100 से अधिक व्यापारियों के लाइसेंस का सत्यापन किया गया। साथ ही मीटर और बाट जैसे उपकरणों की सटीकता जांची गई ताकि ग्राहकों और व्यापारियों दोनों को लाभ मिल सके। माप-तोल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के शिविर…
Ranchi : परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद के 60वें शहादत दिवस पर राजधानी में ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला। परमवीर अब्दुल हमीद स्मारक समिति के तत्वाधान में और अध्यक्ष मुन्ना के नेतृत्व में परमवीर अब्दुल हमीद चौक स्थित स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यसभा सांसद महुआ माजी की विशेष उपस्थिति रही। समारोह में मुख्यमंत्री ने सांसद कोष से कराए गए स्मारक के जीर्णोद्धार और सौंदर्यकरण कार्य का उद्घाटन किया और शहीद को नमन किया। समिति के अध्यक्ष मुन्ना भाई ने भावुक होते हुए कहा कि “40 सालों बाद यह गौरवपूर्ण…
New Delhi/Ranchi : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को हुए चुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए भारत के 15वें उपराष्ट्रपति बनने का गौरव हासिल किया। संसद भवन परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ और इसके बाद मतगणना के परिणाम घोषित किए गए। राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी ने नतीजों की घोषणा करते हुए बताया कि चुनाव में कुल 781 वोट पड़े, जिनमें से 767 वैध पाए गए। NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले, जबकि विपक्षी गठबंधन इंडी ब्लॉक के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी…
Ranchi : उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को आंतरिक संसाधन एवं टास्क फोर्स (खनन, उत्पाद एवं परिवहन) से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। समाहरणालय स्थित सभागार में हुई इस बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने परिवहन, राज्यकर, खनन, मत्स्य, बाजार समिति, निबंधन, उत्पाद और नीलाम पत्र जैसे आंतरिक वित्तीय संसाधनों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप राजस्व संग्रहण सुनिश्चित किया जाए और लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विभागीय समन्वय स्थापित…
Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाबूलाल मरांडी अतिक्रमण और विस्थापन के नाम पर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सुप्रियो ने कहा कि HEC क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई राज्य सरकार का नहीं, बल्कि केंद्र सरकार के निर्देश पर हो रही है। इस संबंध में रेलवे और भारी उद्योग मंत्रालय ने राज्य सरकार को सहयोग के लिए पत्र भेजा था। उन्होंने सवाल उठाया कि जब केंद्र में भाजपा…
Ranchi : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की पहल पर सिल्ली प्रखंड के पतराहातु स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (APHC) को मॉडल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में अपग्रेड करने का रास्ता साफ हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मुलाकात के दौरान कमलेश ने ग्रामीणों की इस लंबे समय से चली आ रही मांग को उनके समक्ष रखा, जिस पर मंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए इसी वित्तीय वर्ष में इसे पूरा करने की सहमति दी। कमलेश ने बताया कि पतराहातु का यह स्वास्थ्य केंद्र पिछले 35-40 वर्षों से संचालित हो रहा है और सिल्ली-बुंडू रोड पर स्थित…
Ranchi : झारखंड राज्यस्तरीय कलाकारों के महाजुटान 2025 का मंगलवार को रांची के SDC सभागार में भव्य आयोजन हुआ। झारखंड कलाकार सोसाइटी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य के सभी 24 जिलों और नौ भाषाओं के कलाकारों ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत कलाकारों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। मुख्य अतिथि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि झारखंडी कलाकारों ने अपनी कला, नृत्य और संगीत से न सिर्फ राज्य बल्कि देश-दुनिया में पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ललित कला अकादमी, संगीत नाटक अकादमी और साहित्य अकादमी की स्थापना कर कलाकारों के भविष्य…
Ranchi : झारखंड उच्च न्यायालय ने मंगलवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए अनुसूचित जनजातीय क्षेत्रों में ग्राम सभा को संसाधनों पर अधिकार देने वाले पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम (पेसा) की अधिसूचना जारी होने तक राज्य सरकार को किसी भी लघु खनिज खदान की नीलामी करने से रोक दिया। इस आदेश के साथ ही प्रदेशभर में चल रही बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से रुक गई है। मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने यह आदेश आदिवासी बुद्धिजीवी मंच की ओर से दाखिल अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए पारित किया। प्रार्थी…
Ranchi : हिंदूवादी नेता भैरव सिंह ने चुटिया थाना कांड में जमानत के लिए झारखंड उच्च न्यायालय का रुख किया है। सिविल कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद उसने मंगलवार को उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दाखिल की। फिलहाल इस पर सुनवाई की तारीख सूचीबद्ध नहीं हुई है। यह मामला रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में हुए विवाद से जुड़ा है। इस घटना को लेकर चुटिया थाना में कांड संख्या 125/2025 दर्ज की गई थी। इससे पहले 13 अगस्त को रांची सिविल कोर्ट ने इस मामले में भैरव सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। सिविल कोर्ट से…
Ranchi : राजधानी रांची में होमगार्ड बहाली को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मंगलवार को देवराज चातर की ओर से झारखंड उच्च न्यायालय में इस भर्ती प्रक्रिया के खिलाफ याचिका दाखिल की गई। याचिका में रांची जिले के उपायुक्त, होमगार्ड डीजी, गृह सचिव, जिला समादेष्टा रांची समेत अन्य अधिकारियों को पक्षकार बनाया गया है। याचिकाकर्ता ने अपनी अपील में कहा है कि होमगार्ड भर्ती के लिए जारी विज्ञापन संख्या 01/2025 पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही, शहरी और ग्रामीण गृह रक्षकों के नव-नामांकन में 100 प्रतिशत स्थानीय निवासियों को ही प्राथमिकता देने वाले नियम को रद्द किया जाए।…
Ranchi/New Delhi : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से मुलाकात कर राढ़ू बहुउद्देशीय जलाशय योजना की गंभीर स्थिति पर चर्चा की। सांसद ने आग्रह किया कि राज्य स्तर पर लंबित मामलों का शीघ्र समाधान कर परियोजना को संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि रांची लोकसभा क्षेत्र की बड़ी आबादी को इसका लाभ मिल सके। यह परियोजना रांची के सिल्ली प्रखंड में स्वर्णरेखा नदी की सहायक राढ़ू नदी पर प्रस्तावित है। इसमें बांध निर्माण के साथ पाइपलाइन सिंचाई प्रणाली, जल…
Hazaribagh : झारखंड में सक्रिय प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुती कमेटी (TPC) के नाम पर लेवी वसूली के मामले में हजारीबाग पुलिस को नई सफलता हाथ लगी है। चरही थाना क्षेत्र में छह वाहनों को आग के हवाले करने वाले सात अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से जिंदा कारतूस, चाकू, संगठन से जुड़े पत्र और वाहन सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों में इमदाद रजा, सचिन कुमार रविदास, अफसर वारिस, छोटन कुमार रविदास, साहिल रजा, गणेश यादव और सुनिल कुमार दास शामिल हैं। इनके पास से छह…
