Ranchi : झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक अब 14 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में यह बैठक अपराह्न तीन बजे से प्रोजेक्ट भवन, रांची में होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से सोमवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई। इस बैठक में राज्य से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत निर्णयों पर चर्चा होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि बैठक में सामाजिक कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्त और बुनियादी ढांचा विकास से जुड़े कई प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। गौरतलब है कि इससे पहले विभाग ने 10 अक्टूबर को…
Author: Muzaffar Hussain
East Singhbhum : झारखंड की 45-घाटशिला विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया सोमवार से औपचारिक रूप से शुरू हो गई। इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान चुनाव से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छह अक्टूबर को उपचुनाव की घोषणा के बाद से जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। अब नामांकन की प्रक्रिया 13 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 21 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार घाटशिला अनुमंडल कार्यालय से पूर्वाह्न 11…
Ranchi : झारखंड सरकार ने एक मानवीय पहल के तहत राज्य के सभी जिलों में 100-100 गरीब और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों के नाम उनके राशन कार्ड में जोड़ने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य इन जरूरतमंदों को आयुष्मान भारत योजना और अन्य सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाना है। खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि विभागीय स्तर पर कई दौर की गहन समीक्षा और विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस पहल से गरीबों को राहत मिलेगी और जनता का भरोसा सरकार के प्रति और…
Dhanbad : झारखंड में कुर्मी समाज को अनुसूचित जनजाति (एसटी) सूची में शामिल करने की मांग के विरोध में सोमवार को आदिवासी समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में आदिवासी पुरुष और महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में तीर-धनुष, ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के साथ सड़कों पर उतरे। रैली की शुरुआत गोल्फ ग्राउंड से हुई, जो मेमको मोड़ तक पहुंची। रास्ते भर आदिवासियों ने “एक तीर, एक कमान, आदिवासी एक समान” के नारे लगाए। रैली के बाद आयोजित सभा में आदिवासी नेताओं ने धनबाद उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि कुर्मी समाज को एसटी या एससी सूची में शामिल करने…
Ranchi : लोकहित अधिकार पार्टी झारखंड प्रदेश ने अपने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश कार्य समिति की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने यह सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता के निर्देश पर जारी की। ज्ञात हो कि इससे पहले 30 जुलाई 2025 को पार्टी की पहली सूची जारी की गई थी, जिसमें 31 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई थी। अब दूसरी सूची के साथ कुल 46 पदाधिकारी प्रदेश कार्य समिति का हिस्सा बन गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए…
Jamshedpur : जे.आर.डी. टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित दो दिवसीय “रैकेट स्पोर्ट्स फेस्ट 2025” में राँची के उभरते टेनिस खिलाड़ी साहिल अमीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लॉन टेनिस के पुरुष वर्ग में विजेता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में साहिल ने जमशेदपुर के टेनिस खिलाड़ी जयंत कुमार को 6-1 के बड़े अंतर से हराकर ट्रॉफी जीत ली। साहिल अमीन ने टूर्नामेंट में अपना दबदबा दिखाते हुए न केवल सिंगल्स कैटेगरी, बल्कि डबल्स में भी जीत हासिल की। उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी आयुष राज के साथ मिलकर आदित्य कुमार और ज्यंत कुमार की जोड़ी को 6-4 के स्कोर से…
Ranchi : सूचना अधिकार स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार, 12 अक्टूबर 2025 को अल्बर्ट एक्का चौक, राँची में जन सूचना अधिकार मंच रांची की ओर से एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंच के सदस्यों ने स्लोगन तख्तियां लेकर राज्य सरकार से सूचना अधिकार कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग की। मंच के संयोजक मो. अकरम राशिद ने कहा कि झारखंड सूचना आयोग में इस समय करीब 25,000 आवेदन लंबित हैं, लेकिन सरकार अब तक सूचना आयुक्त की नियुक्ति नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि आयोग की निष्क्रियता के कारण आवेदक समय पर सूचना से…
Ranchi : झारखंड की राजधानी राँची एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के जोश से सराबोर होने जा रही है। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) स्टेडियम, धुर्वा में आगामी 30 नवंबर 2025 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मुकाबला आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर शनिवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से मैच के दौरान सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक पारस राणा, यातायात पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी…
Ghatshila : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने रविवार को घाटशिला अनुमंडल सभागार में 45–घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा उप निर्वाचन 2025 की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी वरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मतदान केंद्र को मॉडल बूथ के रूप में विकसित किया जाए तथा बिजली, पानी, रैंप, व्हीलचेयर जैसी एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटीज़ (AMF) हर बूथ पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाए और हर कार्य जीरो एरर के साथ संपादित हो। निर्वाचन प्रक्रिया के हर चरण के लिए निर्धारित मॉड्यूल एवं एसओपी के…
Ranchi : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के बेटे पर मोटर वाहन नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में कार्रवाई की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में मंत्री का बेटा चलती महिंद्रा XUV कार के सनरूफ से बाहर निकलकर खड़ा दिखाई दे रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और डीसी के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) ने तत्काल कार्रवाई की। डीटीओ ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं धारा 177, 179(1), 192, 190 और 194B के तहत मंत्री के बेटे पर कुल ₹3,650 रुपये का जुर्माना लगाया…
Ranchi : झारखंड पुलिस के लिए सिरदर्द बना अंतरराष्ट्रीय अपराधी मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा अब रामगढ़ जेल से जमशेदपुर की अति सुरक्षित घाघीडीह केंद्रीय कारा में शिफ्ट किया जाएगा। जेल महानिरीक्षक सुदर्शन मंडल ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। सुरक्षा कारणों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। विदेश से गिरफ्तार किया गया झारखंड का यह पहला अपराधी है जिसे अज़रबैजान की राजधानी बाकू से गिरफ्तार कर भारत लाया गया था। फिलहाल मयंक रामगढ़ जेल में बंद है, लेकिन वहां की सुरक्षा व्यवस्था इतनी सुदृढ़ नहीं है कि इस तरह के खतरनाक अपराधी…
Ranchi : पुलिस ने सात महीने पुराने रामबली यादव हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। चान्हो थाना क्षेत्र के बढ़ईया गांव में हुई इस हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी चंपा देवी उर्फ चंपा उरांव सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस और दो बाइक बरामद किए हैं। रांची ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने शनिवार को बताया कि रामबली यादव की हत्या उसी की दूसरी पत्नी चंपा देवी ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। घटना…
Ranchi : झारखंड के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि राज्य सरकार अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह समर्पित है। वे शनिवार को प्रोजेक्ट भवन में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मंत्री ने बैठक में कहा कि योजनाओं की नियमित समीक्षा से पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक योजना का लाभ समयबद्ध रूप से पात्र लाभार्थियों तक पहुँचे और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। बैठक के दौरान मंत्री ने प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं, वन…
Ranchi : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के पुत्र एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इस बार मामला तब सामने आया जब उन्होंने चलती कार के ऊपरी भाग को खोलकर रील बनाना शुरू किया, जिससे जनता में सुरक्षा और नियमों के उल्लंघन को लेकर सवाल खड़े हो गए। सूत्रों के अनुसार, मंत्री के पुत्र ने सोशल मीडिया रील बनाने के चक्कर में यह कदम उठाया, लेकिन उन्होंने यह नहीं सोचा कि उनके इस व्यवहार से उनके पिता की सार्वजनिक छवि प्रभावित हो सकती है। इस घटना ने आम जनता में चिंता और आलोचना दोनों को जन्म…
Ranchi : उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार आज समाहरणालय ब्लॉक-ए में अबुआ साथी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निदेशक ITDA संजय भगत ने की। बैठक में सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) रविशंकर मिश्रा, सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार, अतिरिक्त सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान अबुआ साथी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की स्थिति, निष्पादन में प्रगति और लंबित मामलों के त्वरित समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। निदेशक ITDA ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निपटारा…
Ranchi : आगामी दीपावली, छठ और अन्य पर्व-त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण और होमगार्ड नियुक्ति हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा के सफल संचालन को लेकर आज उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक उपायुक्त कार्यालय कक्ष में हुई, जिसमें जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी और अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पर्व-त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारी अपने क्षेत्र में समन्वय स्थापित करें। उन्होंने विशेष रूप से गश्ती दलों की संख्या बढ़ाने, संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात…
Ranchi : आगामी छठ महापर्व को देखते हुए आज उप प्रशासक रविन्द्र कुमार ने वार्ड 21 स्थित विवेकानंद सरोवर (बड़ा तालाब) में सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्ड सुपरवाइजर को तालाब के चारों ओर स्थित घाटों में व्यापक सफाई अभियान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उप प्रशासक ने कहा कि जलाशय में फिटकरी और ब्लीचिंग पाउडर का नियमित छिड़काव किया जाए, ताकि पानी को शुद्ध और सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जलाशय में गंदगी फैलाने, ठोस या तरल अपशिष्ट डालने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण…
Ranchi : झारखंड में होने वाले घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव को लेकर शनिवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। राजधानी रांची स्थित निर्वाचन सदन में आयोजित इस बैठक में राज्य के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य उपचुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना और चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाना था। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपचुनाव की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो चुकी है। सभी…
West Singhbhum : जिला में अवैध देशी शराब निर्माण और कारोबार पर रोक लगाने के लिए शनिवार को जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने ओडिशा के चंपुआ उत्पाद विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई की। अभियान के तहत थाना क्षेत्र के गुटूसाई, बुरूहातु और खुटियापदा गांवों में तड़के छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। टीम ने लगभग 8000 किलोग्राम जावा महुआ और 900 लीटर तैयार महुआ शराब बरामद की, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। अभियान सुबह 6:30 बजे से 9:00 बजे तक चलाया गया। इस संयुक्त अभियान में थाना प्रभारी अविनाश हेम्बरम, एएसआई निमाय सिंह,…
Jamshedpur : टेल्को थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। गोलमुरी ट्रैफिक थाना की टीम द्वारा चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक स्कूटी सवार महिला अपनी छोटी बच्ची के साथ हादसे की शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार, जी हॉस्टल के पास ट्रैफिक पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान महिला अपनी बच्ची के साथ स्कूटी से गुजर रही थी। पुलिस को देखकर वह घबरा गई और स्कूटी मोड़कर वापस लौटने लगी। तभी ट्रैफिक थाना के सिपाही कमलेश राय ने उसे रोकने…
