Ranchi : बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद अब झारखंड पुलिस भी पूरी तरह सतर्क हो गई है। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अभियान डॉ. माइकल राज ने इस संबंध में सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। आईजी अभियान ने बताया कि बिहार से सटे झारखंड के पलामू, गढ़वा, चतरा और कोडरमा जैसे सीमावर्ती जिलों में चौकसी बढ़ा दी गई है। इन इलाकों में चुनाव के दौरान मादक पदार्थों,…
Author: Muzaffar Hussain
Palamu : दिल्ली में 10 से 12 अक्टूबर तक आयोजित नौवीं नेशनल गतका चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए पलामू गतका संघ के 14 खिलाड़ी बुधवार को डालटनगंज रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुए। यह प्रतियोगिता श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित है और श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, नॉर्थ कैंपस, दिल्ली में आयोजित की जाएगी। खिलाड़ियों को स्टेशन परिसर में पहुंचकर पलामू गतका संघ के जिला अध्यक्ष सोनू नामधारी, उपाध्यक्ष गुरबीर सिंह, बबलू चावला, मन्नत बग्गा, कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार मेहता, सह सचिव दीपेंद्र सिंह और गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल…
Hazaribagh : उप विकास आयुक्त (डीडीसी इश्तियाक अहमद) की अध्यक्षता में बुधवार को ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, अम्बेडकर आवास योजना, अबुआ आवास योजना, बिरसा कूप संवर्धन योजना, डोभा निर्माण, आंगनबाड़ी योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना और जेएसएलपीएस के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान डीडीसी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) को सप्ताह में कम से कम दो दिन क्षेत्र भ्रमण कर कार्यों का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा…
Ranchi : कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी स्कूल में बुधवार को आयोजित एक विशेष समारोह में डीएवी स्पोर्ट्स-2025 के राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाले छह प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीएवी सीएमसी, नई दिल्ली की ओर से इन विद्यार्थियों को ₹5100 की नगद राशि और सम्मान पत्र प्रदान किया गया। विद्यालय की प्राचार्या किरण यादव ने विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में यह पुरस्कार सौंपा और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। स्वर्ण पदक विजेता विद्यार्थियों में दिव्य प्रकाशिनी (कुश्ती अंडर-17), सक्षम शीरीन (वूशु अंडर-19), जॉय लुगुन (वूशु अंडर-19), मोहम्मद नुमान (वूशु अंडर-14), अरविंद…
Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को रांची स्थित अपने कांके रोड आवासीय कार्यालय में पलामू जिला बल के शहीद आरक्षी सुनील कुमार राम और संतन कुमार मेहता के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों परिवारों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से दी गई 1 करोड़ 10 लाख-1 करोड़ 10 लाख रुपये की सम्मान राशि का चेक सौंपा। यह राशि सीधे परिजनों के बैंक खातों में जमा की गई। मुख्यमंत्री सोरेन ने दोनों शहीदों के माता-पिता, पत्नी, बच्चे और अन्य परिजनों से भावनात्मक मुलाकात करते हुए कहा कि राज्य सरकार सदैव शहीद…
Ramgarh : राष्ट्रीय फ्लोरोसिस नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को मध्य विद्यालय, सिरका में विशेष जांच शिविर लगाया गया। इस शिविर का नेतृत्व सिविल सर्जन डॉ. महालक्ष्मी प्रसाद, डॉ. तुलिका रानी और जिला नोडल पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में कुल 135 बच्चों की जांच की गई, जिसमें डॉक्टर पल्लवी कौशल और डॉ. लता कच्छप ने सक्रिय भूमिका निभाई। पानी के सैंपल में फ्लोराइड की मात्रा की भी जांच की गई। जांच के दौरान 34 बच्चों में फ्लोरोसिस के लक्षण पाए गए। इनके पेशाब के सैंपल की लैब जांच के बाद 22 बच्चों में फ्लोरोसिस बीमारी की पुष्टि…
Dhanbad : धनबाद पुलिस ने साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंकमोड़ थाना क्षेत्र स्थित द होटल कैसल में छापेमारी कर नौ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹5,80,700 नकद, 17 मोबाइल फोन, 23 बैंक एटीएम कार्ड, एक एप्पल आईपैड और एक डेल लैपटॉप बरामद किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सोमवार की शाम होटल में छापेमारी की। होटल के एक कमरे से नौ युवक संदिग्ध अवस्था में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ…
Ranchi : उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने मंगलवार को नामकुम अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार और अंचल अधिकारी कमल किशोर सिंह मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी की जाँच की और सभी कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यालय में आने वाले आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान गंभीरता और तत्परता से किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी है कि नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उपायुक्त ने समय पर कार्यालय पहुँचने और कर्तव्यों…
Ranchi : उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने मंगलवार को सदर अस्पताल, राँची का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय, डॉ. बिमलेश कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। इस औचक निरीक्षण का उद्देश्य अस्पताल की व्यवस्थाओं, चिकित्सा सुविधाओं और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा करना था। उपायुक्त ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का बारीकी से निरीक्षण किया और मरीजों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। कई मरीजों ने इलाज और दवाइयों की उपलब्धता को लेकर संतोष जताया। उपायुक्त ने मरीजों से उपचार प्रक्रिया और…
Ranchi : उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में टाना भगत समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में रांची सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में टाना भगत उपस्थित हुए। बैठक के दौरान टाना भगतों ने अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष विस्तार से रखा। उपायुक्त श्री भजन्त्री ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि जिला प्रशासन उनकी समस्याओं का विधिसम्मत और व्यावहारिक समाधान सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन टाना भगतों के हित में संवेदनशीलता से काम कर रहे हैं और उनके हर…
Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य के मेधावी आदिवासी विद्यार्थियों के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को मेडिकल (NEET) और इंजीनियरिंग (JEE) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग झारखंड में ही उपलब्ध कराई जाएगी। यह कोचिंग कोटा के प्रतिष्ठित मोशन एजुकेशन संस्थान के सहयोग से शुरू की जा रही है। कोचिंग की शुरुआत रांची के हिंदपीढ़ी स्थित कल्याण विभाग के भवन में की जाएगी। इस योजना के संचालन की जिम्मेदारी अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को सौंपी गई है। मंगलवार को विभाग की ओर से मोशन एजुकेशन संस्थान को आधिकारिक…
Dhanbad : जिले में एक व्यक्ति ने अस्पताल पर प्रसव के दौरान बच्चा बदलने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में उन्होंने डीएनए टेस्ट की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। मामला मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में सामने आया, जिसकी अध्यक्षता प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग नियाज अहमद ने की। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने 24 सितंबर को निचितपुर कतरास स्थित एक निजी अस्पताल में अपनी गर्भवती पत्नी को भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने बताया कि प्रसव सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए किया जाएगा। करीब एक घंटे बाद अस्पताल कर्मियों ने मां और नवजात को ऑपरेशन…
Ranchi : आदिवासी अस्तित्व बचाओ मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को सिरमटोली सरना स्थल में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 12 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान में होने वाली आदिवासी महारैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। संगठन के अगुवा अजय तिर्की की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्यभर के जनजातीय प्रतिनिधि शामिल हुए। अजय तिर्की ने कहा कि इस महारैली में राज्य के 24 जिलों के 32 जनजातीय समुदायों के लोग पारंपरिक वेशभूषा और हथियारों के साथ हिस्सा लेंगे। यह रैली आदिवासी समाज के हक, अस्मिता और अस्तित्व की रक्षा का प्रतीक बनेगी। उन्होंने कहा कि आज के…
East Singhbhum : उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड स्थित संजय पथ पर तड़ीपार गुड्डू पांडेय के घर पर हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपित दीपक कुमार चौधरी उर्फ टेका चौधरी (41 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी के पास से एक 7.65 एमएम का देसी पिस्तौल भी बरामद किया गया है। इस संबंध में जानकारी SSP पीयूष पांडेय ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना 5 सितंबर की शाम लगभग 5:50 बजे की है, जब…
Ranchi : दक्षिण पूर्व रेलवे के क्षेत्रीय रेलवे उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति (जेडआरयूसीसी) के सदस्य अरुण जोशी ने मंगलवार को नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झारखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार, नई ट्रेनों की शुरुआत, यात्री सेवाओं के उन्नयन और औद्योगिक क्षेत्रों को रेल संपर्क से जोड़ने जैसे कई अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। अरुण जोशी ने बताया कि उन्होंने विशेष रूप से रांची से जयपुर के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग रखी, जिसे चेयरमैन ने सकारात्मक रूप से स्वीकार किया और शीघ्र…
Ranchi : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच सृजन शाखा के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय सृजन सस्पार्कल मेला का समापन मंगलवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। मेले के दूसरे और अंतिम दिन सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दीपावली के नजदीक आने के कारण बाजारों में जहां रौनक देखने को मिल रही है, वहीं इस मेले ने भी लोगों को खरीदारी का शानदार मौका दिया। महिलाएं मेले में पारंपरिक परिधानों, बंदनवार, मोमबत्तियों, लड्डू गोपाल की पोशाक, सजावटी चादर और गृह सज्जा की वस्तुएं खरीदती नजर आईं। बच्चों और युवाओं ने भी स्टॉलों पर रखे क्राफ्ट और फूड आइटम्स…
Ranchi : पिठौरिया थाना ने लगातार हो रही बिजली तार चोरी की घटनाओं का सफल उद्भेदन कर एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य अपराधी अभी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों में शाहरूख खान, विकाश कुमार (दोनों पालू पिपराटोली, पतरातू, रामगढ़), दीपक कुमार साव (न्यू मधूकम, सुखदेवनगर) और अली मोहम्मद अंसारी (एडचोरो, नगड़ी) शामिल हैं। गिरफ्तार अपराधियों ने स्वीकार किया है कि वे पिछले कई वर्षों से बिजली तार और केबल चोरी का काम कर रहे थे। हाल के महीनों में उन्होंने पिठौरिया क्षेत्र के कई इलाकों और…
Ranchi : आगामी छठ महापर्व को देखते हुए नगर निगम प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में निगम के अधिकारियों और विभिन्न छठ पूजा समितियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में छठ घाटों की स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, आवागमन, पेयजल एवं चेंजिंग रूम जैसी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासक सुशांत गौरव ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, श्रद्धा और स्वच्छता का प्रतीक है, इसलिए इसकी तैयारियाँ पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ की जाएं। उन्होंने छठ समितियों के सुझावों पर तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया और संबंधित शाखाओं को आवश्यक निर्देश जारी किए। बैठक…
Ranchi : बच्चों में कफ सिरप के सेवन से स्वास्थ्य प्रभावित होने की खबरों के बाद रांची जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने इस संबंध में सिविल सर्जन रांची को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं, ताकि जिले में किसी भी बच्चे के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि बिना डॉक्टर की पर्ची के किसी भी मेडिकल स्टोर में कफ सिरप की बिक्री नहीं की जाएगी। इसके साथ ही सभी चिकित्सकों को निर्देशित किया गया है कि वे केवल उन बच्चों को ही कफ सिरप दें, जिनमें किसी प्रकार के दुष्प्रभाव की…
Ranchi : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने घोषणा की है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 45–घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। इस उपचुनाव में 11 नवंबर 2025 को मतदान और 14 नवंबर 2025 को मतगणना की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,55,823 मतदाता हैं, जिनमें 1,24,899 पुरुष और 1,30,921 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी वेबकास्टिंग की जाएगी और विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सीमाओं पर चेकपोस्ट स्थापित किए जाएंगे, जिनकी निगरानी भी सीसीटीवी…
