Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर एक्शन: 765 ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश
#Trending

ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर एक्शन: 765 ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश

By Muzaffar HussainJuly 1, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची: राजधानी की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ रांची पुलिस ने कड़ा अभियान चलाया है। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के कड़े निर्देश और पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में शहर के सभी ट्रैफिक थाना क्षेत्रों में पूरे जून महीने (1 जून 2026 से 30 जून 2026 तक) एक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने चार पहिया वाहनों, दो पहिया वाहनों, ऑटो और टोटो की कड़ाई से जांच की।

झारखंड पुलिस के ‘सेवा ही लक्ष्य’ के संकल्प के साथ चलाए गए इस विशेष अभियान के आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं। आंकड़ों के मुताबिक, महज 30 दिनों के भीतर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों और चालकों के खिलाफ कुल 1,24,144 चालान काटे गए हैं। इसके अलावा, गंभीर लापरवाही बरतने वाले 831 मामलों को कानूनी अभियोजन (Prosecution) के लिए सीधे न्यायालय भेज दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस के इस सख्त रूप से नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वालों और नो-पार्किंग क्षेत्र में गाड़ी खड़ी करने वालों पर हुई है। शहर में बिना हेलमेट के रिकॉर्ड 58,743 चालान काटे गए, जो यह दर्शाता है कि लोग अपनी सुरक्षा को लेकर कितने लापरवाह हैं। वहीं, सड़कों पर जाम का कारण बनने वाली नो-पार्किंग या रोड पर अवैध पार्किंग के खिलाफ 50,500 चालान जारी किए गए।

इसके अतिरिक्त, रेड लाइट जंप करने वाले 4,612, ओवर स्पीडिंग (तेज रफ्तार) के 2,118 और नो-एंट्री में वाहन घुसाने वाले 1,312 चालकों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने ऑटो और टोटो चालकों द्वारा क्षमता से अधिक सवारी बैठाने (Extra Passengers) पर भी शिकंजा कसा और इसके तहत 1,359 चालान काटे।

यातायात पुलिस ने केवल जुर्माना ही नहीं वसूला, बल्कि आदतन नियम तोड़ने वालों और गंभीर मामलों को देखते हुए 765 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस (D.L.) रद्द करने की अनुशंसा भी की है। इसके साथ ही, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाने वाले 823 लोग पकड़े गए, जबकि 99 लोग शराब पीकर वाहन चलाते (Drunken Driving) पाए गए। पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि राँची की सड़कों को सुरक्षित बनाने और जाम से मुक्ति दिलाने के लिए आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रोटरी क्लब की पहल, कोडरमा के रोटरी बाल विद्यालय में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन

July 1, 2026

हिमांशु हत्याकांड पर भाजपा का अल्टीमेटम, 48 घंटे में कार्रवाई नहीं तो 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद

July 1, 2026

सुधा डेयरी कर्मी की संदिग्ध मौत पर बवाल, कंपनी गेट जाम कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

July 1, 2026

RECENT ADDA.

रोटरी क्लब की पहल, कोडरमा के रोटरी बाल विद्यालय में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन

July 1, 2026

हिमांशु हत्याकांड पर भाजपा का अल्टीमेटम, 48 घंटे में कार्रवाई नहीं तो 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद

July 1, 2026

सुधा डेयरी कर्मी की संदिग्ध मौत पर बवाल, कंपनी गेट जाम कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

July 1, 2026

ACC प्लांट बंद हुआ तो हजारों परिवार होंगे प्रभावित, सड़क पर उतरे श्रमिक और ग्रामीण

July 1, 2026

SIR-2026 अभियान शुरू, घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता सूची अपडेट कराने का सुनहरा मौका

July 1, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.