Author: Muzaffar Hussain

मुजफ्फर हुसैन Ranchi News : स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त आने में अभी 47 दिन शेष हैं। लेकिन इसकी तैयारियां अभी से ही देश के चहुंओर शुरू कर दी गई है। जैसे तिरंगा फहराने हेतु पोल निर्माण, रंग-रोगन, तिरंगा निर्माण आदि। इस दिन हर देशभक्त अपनी देशभ​क्ति की भावना से एक-दूसरे को आक​र्षित करता है। लेकिन इस देश में कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो इस दिन सामने तो नहीं आते लेकिन उनका कार्य इस दिन खुलकर सामने आता है, बावजूद हम उनके कार्य से अनजान होते हैं। उन्हीं में से एक नाम रांची के हिंदपीढ़ी मोहल्ले के निजाम नगर में…

Read More

Ranchi News : भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा आज पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जा रही है। इस पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक भावुक संदेश साझा किया है। उन्होंने बताया कि वे हर वर्ष की तरह इस वर्ष रथयात्रा में शामिल नहीं हो सके हैं, जिसका उन्हें गहरा अफसोस है। हेमंत सोरेन ने कहा कि वे हर साल भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में स्वयं उपस्थित होकर इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनते थे, लेकिन इस बार आदरणीय दिशोम गुरुजी की अस्वस्थता के कारण वे यात्रा में शरीक नहीं हो पाए। उन्होंने भगवान जगन्नाथ…

Read More

Ranchi News : नीति आयोग द्वारा आयोजित ऑनलाइन समीक्षा बैठक में झारखंड का चतरा जिला देश के 112 आकांक्षी जिलों में अव्वल आया है। यह उपलब्धि मार्च 2025 की डेल्टा रैंकिंग के आधार पर दी गई है, जिसमें चतरा को पहली रैंक हासिल हुई। इस ऐतिहासिक सफलता के साथ जिले को नीति आयोग की ओर से ₹10 करोड़ की पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी, जिसका उद्देश्य जिले में विकास कार्यों को और तेज गति देना है। नीति आयोग ने शुक्रवार को आयोजित इस वर्चुअल समीक्षा बैठक में चतरा जिले की बहुआयामी प्रगति की विशेष सराहना की। विशेष रूप से…

Read More

Ranchi News : मनरेगा घोटाले से जुड़े मनी लाउंड्रिंग केस में ट्रायल फेस कर रही झारखंड की सीनियर IAS अधिकारी पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा ने कोर्ट से विदेश यात्रा की अनुमति मांगी है। इसके लिए दोनों ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष पीएमएलए कोर्ट में याचिका दाखिल की है। गुरुवार को इस याचिका पर सुनवाई हुई, लेकिन मामला पूरी तरह से नहीं सुना जा सका। अब इस याचिका पर अगली सुनवाई 28 जून 2025 को होगी। कोर्ट तय करेगा कि पूजा सिंघल और अभिषेक झा को विदेश यात्रा की इजाजत दी जाए या नहीं। याचिका में दंपति…

Read More

Ranchi News : झारखंड हाईकोर्ट ने CGL परीक्षा 2020-21 पेपर लीक मामले में विंसेंट टेक्नोलॉजी को ब्लैकलिस्ट करने के JSSC (झारखंड कर्मचारी चयन आयोग) के आदेश को गैरकानूनी करार देते हुए रद्द कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम.एस. रामचंद्र राव और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने यह फैसला सुनाते हुए JSSC पर ₹2 लाख का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने आयोग को आदेश दिया कि वह कंपनी की ₹61 लाख की बैंक गारंटी और ₹2.90 करोड़ के बकाया बिल को 7% ब्याज सहित चार सप्ताह के भीतर भुगतान करे। अदालत ने स्पष्ट किया कि सिर्फ प्रारंभिक पुलिस…

Read More

Ranchi News : शुक्रवार से इस्लामी कैलेंडर के नए वर्ष की शुरुआत हो रही है। मुहर्रम का महीना, जो इस्लामी वर्ष का पहला महीना होता है, इसी दिन से शुरू हो रहा है। मुस्लिम समुदाय के लिए यह अवसर न केवल एक नया साल है, बल्कि आध्यात्मिक चिंतन और इतिहास की यादों से भी जुड़ा हुआ होता है। हिजरी कैलेंडर, जो चंद्रमा की गति पर आधारित होता है, का यह पहला महीना बेहद खास होता है। इस्लाम धर्म में मुहर्रम को चार पवित्र महीनों में से एक माना गया है और इसे विशेष सम्मान प्राप्त है। यह महीना शांति, संयम…

Read More

Patna News : वक्फ संपत्तियों की रक्षा के नाम पर आयोजित की जा रही “वक्फ बचाओ, दस्तूर बचाओ” कांफ्रेंस को लेकर विवाद गहरा गया है। एदारा ए शरिया ने इस आयोजन पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे “धंधा” और थोक में सौदा करने का मंच बताया है। संस्था के वरिष्ठ मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने साफ शब्दों में कहा कि यह सम्मेलन वक्फ की सुरक्षा नहीं, बल्कि उसके नाम पर निजी लाभ के लिए किया जा रहा है। मौलाना कुतुबुद्दीन ने कहा कि इमारत ए शरिया और खानकाह जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। इन पवित्र नामों को…

Read More

Ranchi News : आगामी जगन्नाथपुर रथ मेला को लेकर तैयारियों का जायजा लेने रांची रेंज के IG मनोज कौशिक मेला स्थल पहुंचे। उनके साथ सिटी एसपी, कोतवाली डीएसपी और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। भीड़ प्रबंधन, निगरानी, पार्किंग और आपातकालीन व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

Read More

Ramgarh News : भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस को सफलता मिली है। दो बाइक पर सवार नकाबपोश अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग की इस वारदात का खुलासा रामगढ़ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने किया है। घटना के उद्भेदन के लिए बनी SIT ने छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन, बाइक और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर हुई फायरिंग की…

Read More

Ranchi News : झारखंड सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 64 इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को DSP पद पर पदोन्नत कर दिया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रमोशन पाने वालों में लोअर बाजार, अरगोड़ा और बरियातू थाना प्रभारी सहित अन्य जिलों के अधिकारी शामिल हैं। यह कदम राज्य में पुलिस प्रशासन को और अधिक सशक्त और दक्ष बनाने की दिशा में उठाया गया है। प्रमोशन के साथ ही इन अधिकारियों को नए कार्यभार के साथ राज्यभर में DSP स्तर की जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।  नए DSP की…

Read More

Ranchi News : सेकेंड स्ट्रीट निवासी अप्पू उर्फ इरशाद की बेरहमी से की गई पिटाई के मामले में फरार चल रहे पूर्व पार्षद मोहम्मद असलम ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। यह मामला बीते दिनों काफी चर्चा में रहा, जिसमें पीड़ित की गंभीर हालत के बाद आरोपी असलम फरार हो गया था। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए ने जानकारी दी कि पुलिस अब जल्द ही मोहम्मद असलम को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। रिमांड के दौरान पुलिस यह जानने की कोशिश करेगी कि इस हमले के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल थे और इसका असल कारण क्या था। पुलिस सूत्रों…

Read More

Ranchi News : शहर के जेपी मार्केट स्थित मोबाइल दुकानों में बीती रात चोरी की घटना सामने आई है। दो दुकानों को निशाना बनाने की कोशिश की गई, जिसमें से एक चोर चोरी के इरादे से दुकान में तो घुस गया, लेकिन निकल नहीं पाया। घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह दुकानदार ने रोज की तरह अपनी दुकान खोली। दुकान के अंदर एक नाबालिग चोर फंसा मिला, जिसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। तत्काल इसकी सूचना विधानसभा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार,…

Read More

Ranchi News : रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा का आयोजन 27 जून को भव्य रूप में किया जाएगा। रथयात्रा के सफल संचालन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने 26 जून को सभी जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और रथयात्रा शांतिपूर्वक सम्पन्न हो। उपायुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं के आवागमन में बाधा न हो, इसके लिए यात्रा मार्ग को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। उन्होंने VVIP व्यवस्था को भी सशक्त…

Read More

Ranchi News : झारखंड में 10-26 जून तक चले राज्यव्यापी मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता अभियान का समापन समारोह डोरंडा स्थित शौर्य सभागार में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि यह अभियान का अंत नहीं बल्कि नशा मुक्त और अपराध मुक्त झारखंड की ओर एक नई शुरुआत है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की संवेदनशील सोच और दूरदृष्टि की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने ज़ोर दिया कि नशे के…

Read More

Ranchi News : मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे 14 दिवसीय जागरूकता अभियान का समापन गुरुवार को एक प्रेरणादायक मैराथन दौड़ के आयोजन के साथ हुआ। इस अवसर पर राज्य के पर्यटन, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार की उपस्थिति ने युवाओं में उत्साह का संचार किया। मोरहाबादी मैदान से आरंभ हुई यह मैराथन रेडियम रोड, कचहरी चौक, शहीद चौक से होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंची। बड़ी संख्या में युवाओं ने दौड़ में भाग लिया और नशा मुक्त झारखंड के संकल्प के साथ अपनी प्रतिबद्धता जताई। मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा…

Read More

Ranchi News : रांची सिविल कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी पी.के. वर्मा की अदालत ने बुधवार को एक अहम फैसला सुनाते हुए बांग्लादेशी युवती निपाह अख्तर उर्फ खुशी को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। निपाह पर अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने और फर्जी दस्तावेजों के सहारे बसने का आरोप था। इस मामले में निपाह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हजारीबाग जेल से पेश किया गया था। बचाव पक्ष की ओर से डालसा (DLSA) के एलएडीसी अधिवक्ता बीरेंद्र प्रताप ने जोरदार पैरवी करते हुए अदालत को यह भरोसा दिलाया कि निपाह को झूठे मामले में फंसाया…

Read More

Ranchi News : झारखंड पुलिस में इंस्पेक्टर से DSP (उप पुलिस अधीक्षक) के पद पर प्रमोशन को लेकर उठे विवाद पर झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को हुई सुनवाई में न्यायालय ने सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में लिए जाने वाले अंतिम निर्णय का प्रभाव प्रमोशन प्रक्रिया पर पड़ेगा। दरअसल, पंकज भूषण और अन्य पुलिस अधिकारियों ने हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल कर JPSC को भेजी गई वरीयता सूची को चुनौती दी है। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि वरिष्ठता सूची…

Read More

Ranchi News : झारखंड हाईकोर्ट ने पेसा एक्ट की नियमावली लागू नहीं करने को लेकर राज्य सरकार पर सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने बुधवार को मुख्य सचिव और पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव को अवमानना का नोटिस जारी किया है और 5 अगस्त 2025 तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। यह कार्रवाई आदिवासी बुद्धिजीवी मंच की ओर से दाखिल अवमानना याचिका पर हुई सुनवाई के बाद की गई। मुख्य न्यायाधीश एम.एस. रामचंद्र राव और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने साफ कहा कि जुलाई 2024 में ही अदालत ने सरकार को दो महीने के भीतर पेसा…

Read More

Ranchi News : झारखंड हाईकोर्ट ने गैस एजेंसी के ग्राहकों को दूसरी एजेंसी में जबरन स्थानांतरित करने के मामले में अहम फैसला सुनाया है। जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अदालत में बुधवार को हुई सुनवाई के बाद अदालत ने इंडेन और बीपीसीएल के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसके तहत मजबूत गैस एजेंसियों के ग्राहकों को कमज़ोर एजेंसियों में ट्रांसफर किया जा रहा था। यह याचिका रांची की देवी गैस एजेंसी सहित 12 गैस एजेंसियों की ओर से दाखिल की गई थी। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता रूपेश सिंह ने तर्क दिया कि गैस एजेंसियों…

Read More

Jamtara News : झारखंड के जामताड़ा जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में 25 लाख रुपये नगद, 10 मोबाइल फोन और 90 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। इस पूरे ऑपरेशन में 2 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस के अनुसार, लंबे समय से इन अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें यह बड़ी कामयाबी हाथ लगी। बरामद की गई नकदी…

Read More