फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड नगरपालिका चुनाव 2026 : निर्वाचन आयोग ने बनाया कंट्रोल रूम

रांची: झारखंड में नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने कार्यालय स्तर पर एक विशेष नियंत्रण कक्ष (Control Room) का गठन किया है। आयोग का

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड में नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने कार्यालय स्तर पर एक विशेष नियंत्रण कक्ष (Control Room) का गठन किया है। आयोग का मुख्य उद्देश्य चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकना और मतदाताओं की समस्याओं का तुरंत समाधान करना है।

आयोग द्वारा कंट्रोल रूम के लिए दो समर्पित दूरभाष संख्याएं 8987791131 और 8987791132 जारी की गई हैं। यह नियंत्रण कक्ष पूरी निर्वाचन अवधि के दौरान सक्रिय रहेगा। यदि किसी नागरिक या उम्मीदवार को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन या चुनाव संबंधी कोई अन्य शिकायत दर्ज करानी हो, तो वे इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। आयोग ने भरोसा दिलाया है कि प्राप्त सूचनाओं और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि राज्य के सभी 48 नगर निकायों में 23 फरवरी को मतदान होना है, जिसके लिए प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram